{"_id":"6a4ebc705a1dec1a1b0806b7","slug":"several-flights-cancelled-due-to-rain-relief-from-humidity-udhampur-news-c-309-1-sjam1002-103751-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: बारिश से कई उड़ानें रद्द, उमस से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: बारिश से कई उड़ानें रद्द, उमस से राहत
Thu, 09 Jul 2026 02:39 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Thu, 09 Jul 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
मां वैष्णो देवी के भक्त उत्साह के साथ भवन की ओर बढ़ते रहे
संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। धर्मनगरी कटड़ा और माता वैष्णो देवी भवन क्षेत्र में हुई तेज मूसलाधार बारिश के कारण बुधवार को हेलिकॉप्टर सेवा काफी प्रभावित रही। खराब मौसम और घने बादलों की वजह से कई उड़ानें रद्द करनी पड़ीं जिससे श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है और पूरे त्रिकुटा पर्वत पर ठंडक बढ़ गई है। मौसम खराब होने के बावजूद पैदल मार्ग पर भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ और वे लगातार भवन की ओर बढ़ते रहे।
रास्ते में पानी भरने के बावजूद श्राइन बोर्ड के कर्मचारी व्यवस्था संभालने में जुटे रहे। बैटरी कार, घोड़ा और पालकी जैसी सुविधाएं स्थिति के अनुसार चलती रहीं। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी बारिश की संभावना जताई है जिसके चलते प्रशासन ने श्रद्धालुओं को सावधानी बरतने और मौसम की जानकारी लेकर ही यात्रा शुरू करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
ं