फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Seven people injured in two road accidents

दो सड़क हादसों में सात लोग घायल

विज्ञापन
Seven people injured in two road accidents
चिनैनी। कुद पुलिस सटेशन के अंतर्गत कासलमोड़ और नत्थाटॉप के निकट हुए दो सड़क हादसों में सात लोग घायल हुए हैं। उन्हें पुलिस की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) कुद लाया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार शाम को पहला हादसा पटनीटाप के निकट कासलमोड़ के पास हुआ, जिसमें एक टैंकर और कार की जोरदार टक्कर होने के बाद कार खाई में जा गिरी। हादसे में चार यात्री घायल हुए हैं, जिनका पीएचसी कुद में उपचार करने के बादी सीएचसी चिनैनी रेफर कर दिया गया। दूूसरा हादसा नत्थाटॉप के पास हुआ, जहां तीन लोग घायल हुए। पीएचसी कुद में इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। डॉक्टर संदीप भारद्वाज, फार्मासिस्ट विजय कुमार, गुलाम रसूल और रमेश कुमार ने उनका उपचार किया है। घायलों में शुभम, सार्थक, निखिल और रिशव निवासी जम्मू शामिल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed