फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Seven more infected including three people who returned from other states

दूसरे राज्यों से लौटे तीन लोगों सहित सात और संक्रमित

विज्ञापन
Seven more infected including three people who returned from other states
उधमपुर। जिले में एक बार फिर से कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी होने लगी है। शाम तक जिले में कुल सात लोग कोरोना संक्रमित पाए जा चुके थे। इनमें तीन लोग दूसरे राज्य से लौटने पर संक्रमित पाए गए हैं, जबकि चार लोग शहर व आसपास के इलाकों में रहने वाले हैं। कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी होने पर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चिंता फिर से बढ़ने लगी है। उधमपुर में मौजूदा समय में 39 सक्रिय मामले हैं।
विज्ञापन

देश के विभिन्न हिस्सों में कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और अब जिला उधमपुर में भी मामले बढ़ने लगे हैं। मार्च महीने में जहां हर रोज औसतन एक या फिर दो कोरोना के मामले सामने आ रहे थे तो वहीं अप्रैल में औसतन पांच से छह मामले सामने आ रहे हैं। पहले जहां दूसरे राज्यों से लौटने पर संक्रमित पाए जा रहे थे, वहीं अब ज्यादातर मामले स्थानीय निवासियों के सामने आ रहे हैं। शनिवार को जिले में कुल पांच लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इनमें एक व्यक्ति बाहरी राज्य से लौटने पर संक्रमित पाया गया था।
विज्ञापन

रविवार को शाम तक कुल सात लोग संक्रमित पाए जा चुके थे। इनमें तीन लोग दूसरे राज्य से लौटने पर संक्रमित पाए है। जिले में संक्रमित पाए गए चार लोगों के संपर्क में रहने पर करीब 20 लोगों को होम क्वारंटीन करने के साथ इनके जिला अस्पताल में कोरोना टेस्ट भी किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 4378 हो गए हैं। इनमें से 4281 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। 58 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिले में अब 39 सक्रिय मामले बचे हैं। इनमें से 18 को होम आइसोलेशन पर रखा गया है। 20 को फोर्स क्वारंटीन पर रखा गया है और एक का उपचार अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed