{"_id":"6054f51a8ebc3ec3982c8ea3","slug":"seven-gates-will-be-built-on-the-lines-of-mohali-in-ward-one-of-devikanagari-udhampur-news-jmu231678344","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरा शहर मेरा गौरव: मोहाली की तर्ज पर यहां तैयार हो रहे हैं सात द्वार, सुंदरता को लगेंगे चार चांद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरा शहर मेरा गौरव: मोहाली की तर्ज पर यहां तैयार हो रहे हैं सात द्वार, सुंदरता को लगेंगे चार चांद
Sat, 20 Mar 2021 12:31 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
उधमपुर
- फोटो : अमर उजाला
मेरा शहर मेरा गौरव के तहत प्राप्त फंड से उधमपुर शहर के वार्ड नंबर एक में मोहाली की तर्ज पर सात द्वार तैयार किए जा रहे हैं। इससे वार्ड की सुंदरता को चार चांद लगेंगे। वार्ड नंबर एक की पार्षद प्रीति इसके लिए विशेष तौर पर प्रयास किए हैं। इसका काम शुरू कर दिया गया है। इस प्रयास को शहरवासियों की तरफ से भी काफी सराहा जा रहा है।
विज्ञापन
योजना के तहत सरकार की तरफ से शहर के विकास के लिए नगर परिषद उधमपुर को एक करोड़ रुपये की राशि दी गई है। पार्षदों को इसके विकास के लिए चार-चार लाख रुपये दिए गए हैं। वार्ड नंबर एक की पार्षद ने इस राशि से सात द्वार तैयार करने की योजना तैयार की है। यह द्वार वार्ड के कई मोहल्लों में प्रवेश करने मार्ग पर तैयार किए जाएंगे, जिसके लिए स्थानों का चयन कर लिया गया है। चार द्वार धार रोड के किनारे से मोहल्लों की तरफ जाने वाले मार्ग पर तैयार किए जा रहे हैं, जिनका काम शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा तीन द्वार अन्य स्थानों पर बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
रंग बिरंगी लाइटों से जगमगाएंगे द्वार
द्वार का ढांचा तैयार होने के बाद इसके अंदर लाइटिंग की जाएगी। रात होते ही यह द्वार रंगबिरंगी लाइट से जगमगाएंगे। इससे वार्ड की सुंदरता को चार चांद लग जाएंगे। इसके साथ इन द्वार पर मोहल्लों के नाम लिखे जाएंगे। कोई जब पहली बार उधमपुर आता है तो उसको वार्ड नंबर एक के मोहल्लों में जाना आसान हो जाएगा। उदाहरण के तौर पर सुभाष स्टेडियम जाने वाले मार्ग पर लगने वाले द्वार पर नेताजी सुभाष स्टेडियम लिखा जाएगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- शर्मनाक: पत्नी की हत्या के लिए पति ने दी सुपारी, कत्ल की गुत्थी खुली तो हैरान रह गए लोग
चंडीगढ़ से तैयार करवाया गया डिजाइन
सभी द्वार मोहाली चंडीगढ़ की तर्ज पर तैयार किए जा रहे हैं। इसके लिए पार्षद ने विशेष तौर पर चंडीगढ़ से ड्राइंग तैयार करवाई और स्थानीय ठेकेदार के सामने इसको रखा। उसको चार लाख रुपये का बजट बताया और वह इससे काम करने को तैयार हो गया।
मेरा शहर मेरा गौरव योजना के नाम की तरह ही वार्ड का विकास करने का प्रयास किया जा रहा है। एक गेट को तैयार करने में करीब डेढ़ लाख रुपये मिले हैं, लेकिन एक गेट को 50 हजार में रुपये तैयार करने का प्रयास किया है। इनके बनने के बाद वार्ड एक को अलग पहचान मिलेगी। - प्रीति खजूरिया, पार्षद, वार्ड एक