फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   School open

दो वर्ष बाद सरकारी व निजी स्कूलों में लौटी रौनक

विज्ञापन
School open
उधमपुर: कॉमन पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में फूल डालकर बच्चों का स्वागत करते हुए स्कूल स्टाफ. - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। सरकार के आदेशानुसार जिले के 1400 से अधिक सरकारी व निजी प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय सोमवार को खुल गए। इस दौरान कई स्कूलों में विद्यार्थियों का स्वागत पुष्पवर्षा से किया गया। स्कूलों को फूल व गुब्बारों से सजाया गया था।
विज्ञापन

वहीं, स्कूल पहुंचने पर विद्यार्थी बहुत उत्साहित नजर आए। कक्षाओं में कोरोना नियमों का भी पूरा पालन किया गया। सभी विद्यार्थी मास्क पहन कर ही स्कूल पहुंचे थे। कई स्कूलों में विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए विशेष पूजन का भी आयोजन किया गया था।
विज्ञापन

करीब दो वर्ष पहले कोरोना संकट सामने आने के बाद सरकार ने स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया था। इसके बाद विद्यार्थी स्कूलों तक नहीं पहुंच सके। एक के बाद एक कोरोना की लहरें आती रहीं, इसलिए लगातार विद्यार्थियों की शिक्षा को ऑनलाइन जारी रखा गया। लेकिन, अब सरकार ने स्कूलों को खोलने का आदेश जारी कर दिया है। सोमवार को जिले में 1400 से अधिक प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालय खोल दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब विद्यार्थी स्कूलों में पहुंचे तो कई स्कूलों में विद्यार्थियों का स्वागत पुष्प बरसा कर किया गया। कामन पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में शानदार स्वागत करने के बाद विद्यार्थियों के हाथ सैनिटाइजर से साफ करवाए गए। तब उन्हें कक्षाओं में प्रवेश करने की अनुमति दी गई। दो वर्ष बाद कक्षाओं में प्रवेश करने पर विद्यार्थी भी बहुत उत्साहित नजर आ रहे थे।

------
फूलों व गुब्बारों से सजाए स्कूल
स्कूलों को फूलों व गुब्बारों से सजाया गया था। पहले दिन स्कूलों में उत्सव जैसा माहौल बना नजर आया। इसका विद्यार्थी भी पूरा आनंद उठा रहे थे। विद्यार्थियों की सेहत पर नजर रखने के लिए नोडल अधिकार भी सतर्क नजर आए। विद्यार्थियों के मास्क पहनने पर पूरी नजर रखी जा रही थी। करीब दो वर्ष बाद जिले के सभी स्कूलों में रौनक नजर आई है।

उधमपुर: प्राइमरी क्लास के स्टूडेंट स्कूल में पढ़ते हुए.

उधमपुर: प्राइमरी क्लास के स्टूडेंट स्कूल में पढ़ते हुए.- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed