फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   School open

स्कूलों को खोलने का संकेत मिलने पर शिक्षा विभाग ने शुरू की तैयारी

विज्ञापन
School open
उधमपुर। सरकार ने जल्द ही स्कूलों को पूरी तरह खोलने के संकेत दिए हैं। इसी को लेकर शिक्षा विभाग ने भी अपने स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है। स्कूलों में रंगाई-पुताई की जा रहा है। और, जब स्कूलों को खोलने का आदेश जारी कर दिया जाएगा, तो स्कूलों में सैनिटाइजेशन की व्यवस्था भी शुरू कर दी जाएगी। मुख्य शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार का कहना है कि स्कूलों को खोलने को लेकर विभाग पहले से ही तैयार है। क्योंकि, शिक्षक पहले ही स्कूल पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर के बाद करीब आठ महीने से स्कूलों में ऑफलाइन शिक्षा बंद है। हालांकि, करीब दो महीने पहले 10वीं व 12वीं के विद्यार्थियों को कुछ शर्तों के साथ स्कूल जाने की अनुमति दी गई थी, जिसमें विद्यार्थियों का कोरोना टेस्ट कराना अनिवार्य था। लेकिन, अब सरकार ने पूरी तरह स्कूलों को खोलने और विद्यार्थियों को स्कूलों में शिक्षा देने के संकेत दिए हैं। इसको लेकर शिक्षा विभाग ने भी तैयारियां शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के सीईओ ने कहा कि अब तक स्कूलों को खोलने को लेकर लिखित आदेश जारी नहीं हुए हैं। अगर, आदेश हो जाते हैं तो शिक्षा विभाग इसके लिए पूरी तरह तैयार है। शिक्षक पहले से ही नियमित स्कूल आ रहे हैं। स्कूलों के खुलने पर थर्मल स्कैनिंग की व्यवस्था होगी। किसी भी विद्यार्थी को थर्मल स्कैनिंग के बिना स्कूल के अंदर आने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आदेश जारी होते ही सैनिटाइजेशन का काम शुरू कर दिया जाएगा। इसके साथ ही विद्यार्थियों के लिए सैनिटाइजर और हाथ धोने की पूरी व्यवस्था होगी। जिन स्कूलों में बहुत ज्यादा विद्यार्थी हैं, उनको 50 प्रतिशत के हिसाब से बारी बारी से बुलाया जाएगा। एसओपी का पालन करने के बाद ही स्कूलों को खोलने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed