फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   sarai devlopment

Udhampur News: बाड़ी पंचायत में 10 लाख से होगा सराय का निर्माण

विज्ञापन
sarai devlopment
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। ब्लॉक कुलवंता की पंचायत बाड़ी में 10 लाख से आधुनिक सराय का निर्माण होने जा रहा है। परियोजना को प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के बाद पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग ने निविदा प्रक्रिया आरंभ कर दी है।
इस फैसले पर क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता जताई है। स्थानीय शेखर शर्मा, संजय शर्मा, भरत कुमार, संजीव गुप्ता ने कहा कि ब्लॉक कुलवंता में 10 गांवों की आबादी 35 हजार से अधिक है। यह क्षेत्र प्राकृतिक सुंदरता और पिकनिक स्थल के लिए जाना जाता है। वादियों और रमणीय दृश्यों से घिरे इलाके में वर्षभर पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है।
विज्ञापन

रात्रि विश्राम की समुचित व्यवस्था न होने के कारण पर्यटकों को अब तक काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। कई बार लोगों को निजी व्यवस्थाओं पर निर्भर रहना पड़ता था, जिससे अतिरिक्त खर्च और असुविधा होती थी। अब सराय बनने के बाद समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। क्षेत्रवासी बीते लगभग एक दशक से क्षेत्र में इस तरह की सुविधा विकसित करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed