फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Saradwasi upset due to low voltage

लो वोल्टेज से सराड़वासी परेशान

विज्ञापन
Saradwasi upset due to low voltage
उधमपुर/जिब। मांड बैस्ट के सराड़ मोहल्ला में लो वोल्टेज की समस्या से ग्रामीण काफी परेशान हैं। उनका कहना है कि गांव की आबादी के मुताबिक पर्याप्त लोड का ट्रांसफार्मर नहीं है। इस कारण काफी समय से समस्या से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

शाम ढलते ही पूरा गांव अंधेरे में डूब जाता है। रात में समस्या काफी बढ़ जाती है। बच्चों की शिक्षा और दुकानदारों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। सरपंच कैप्टन अर्जुन सिंह ने बताया कि मौजूदा समय में गांव में बिजली आपूर्ति के लिए लगाया गया ट्रांसफार्मर काफी कम क्षमता का है। इस कारण यहां हमेशा लो वोल्टेज की दिक्कत रहती है। कई बार संबंधित विभाग के उच्च अधिकारियों का अवगत करवाया है। डीसी से भी समस्या को दूर करने की अपील की है, लेकिन आजतक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। गांववासी काफी परेशान है। इसलिए मांग है कि जल्द जरूरत के मुताबिक ट्रांसफार्मर लगाया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed