फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   saphai employ

Udhampur News: शहर में हड़ताल बरकरार, कचरा सड़कों पर फैल गया

विज्ञापन
saphai employ
उधमपुर। नगर परिषद के सफाई कर्मचारी स्थायी करने की मांग को लेकर पिछले 13 दिन से काम छोड़ हड़ताल पर हैं। इसके चलते शहर में जगह जगह लगे कचरे के ढेर से लोगों का जीना मुहाल हो गया है।
विज्ञापन

इतना ही नहीं, धार रोड से विभिन्न वार्डों की ओर जाने वाले मार्ग इस कदर कचरे से भर गए हैं कि उन मार्गों पर फैला कचरा सड़क के बीचोंबीच आ गया है। इसमें धार से आदर्श कॉलोनी व सलाथिया चौक पर बनाए गए डंपर स्टेशन में वाहन व लोग उसी कचरे के ऊपर चलने पर मजबूर हो गए हैं।
विज्ञापन


धार रोड से आदर्श कॉलोनी की ओर जाने वाला मार्ग कचरे से इस कदर भर गया है कि 30 फीट चौड़ा मार्ग मात्र 10 फीट का रह गया है और सड़क के बीचोंबीच कचरा फैलता जा रहा है। इसके चलते आने जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि अगर दो से तीन दिनों तक सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म नहीं हुई तो यह मार्ग कचरे से भर जाने से मार्ग भी बंद होने के कगार पर पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां एक तरफ सफाई कर्मचारियों की हड़ताल लगातार जारी है उसके चलते शुक्रवार को हड़ताल 14वे दिन में शामिल हो गई है। इसके चलते धार रोड से शहर के विभिन्न वार्डों की ओर जाने वाले मार्ग पर नगर परिषद द्वारा बनाए गए डंपर स्टेशनों का कचरा मार्ग के बीचों बीच पहुंच गया है। इसमें धार रोड से इंदिरा नगर, आदर्श कॉलोनी, सलाथिया चौक, मुख्य डाकखाना, दोमेल चौक, वीनस चौक, सैला तालाब, शिव नगर पर कचरे का अंबार लगा हुआ है। वहीं कचरे के लगे ढेरों से उठने वाली गंदी बदबू के चलते लोगों का जीना मुहाल हो गया है।

शहर में मौजूदा समय में पांच टन से ज्यादा जमा हो चुका है कचरा: पिछले 13 दिन से चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से शहर में मौजूदा समय में पांच टन से ज्यादा कचरा जमा हो चुका है। इसके चलते चाहे बाजार, चौक चौराहे या गली मोहल्ले हो, हर जगह कचरे के ढेर लगे हुए हैं। इतना ही नहीं, मोहल्लों में तो कई लोगों के घरों के बाहर कचरे के ढेर लग गए हैं। इसके चलते कचरे से उठने वाली बदबू से लोग काफी परेशान हैं लेकिन हैरानी की बात तो यह है कि प्रशासन व संबंधित विभाग की ओर से भी लोगों को इस समस्या से निजात दिलाने के लिए कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। इसके चलते अगर कुछ दिन और ऐसे ही चलता रहा तो महामारी फैल सकती है।


विधायकों ने तोड़ी चुप्पी, कहा समाधान का कर रहे संभव प्रयास: वहीं इस मुद्दे को लेकर अब तक किसी भी विधायक की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, जबकि जिले में उधमपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में नगर परिषद और रामनगर व चिनैनी में भी एक-एक नगरपालिका है। इनमें कई सफाई कर्मी तैनात हैं, जो मौजूदा समय में काम छोड़ हड़ताल पर बैठे हैं और जिले के सभी विधायक केंद्र शासित सरकार भाजपा से तालुक रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed