फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Sansang Organised

जैसा गुरु वैसा चेला, जैसा विचार वैसा संसार : सुभाष शास्त्री

विज्ञापन
Sansang Organised
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। शहर के नजदीक परम धाम आश्रम उमाला में रविवार को संत सुभाष शास्त्री ने सत्संग किया। प्रवचनों में उन्होंने कहा कि जैसी दृष्टि वैसी सृष्टि, जैसा संग वैसा रंग, जैसा पानी वैसी वाणी, जैसा कर्म वैसा फल, जैसा गुरु वैसा चेला, जैसा विचार वैसा संसार।
उन्होंने कहा कि नजर बदली तो नजारे बदल गए। किश्ती का रुख बदला तो किनारे बदल गए। उन्होंने एक कथा के माध्यम से इसका अर्थ समझाया। बताया कि एक बार एक नगर में एक शीश महल था। महल की हर दीवार पर सैकड़ों शीशे जड़े थे। एक दिन एक गुस्सैल कुत्ता महल के भीतर घुस गया। उसे वहां सैकड़ों कुत्ते दिखे, जो उससे नाराज थे। उन्हें देख कर वह कुत्ता उन पर भौंकने लगा। उसे सैकड़ों कुत्ते अपने ऊपर भौंकते दिखने लगे। वह डर कर वहां से भाग गया।
विज्ञापन

कुछ दूर जाकर उसने मन ही मन सोचा कि इससे बुरी कोई जगह नहीं हो सकती। कुछ दिनों बाद एक अन्य कुत्ता शीश महल पहुंचा। वह खुश मिजाज और जिंदादिल था। शीश महल में घुसते ही उसे वहां सैकड़ों कुत्ते दुम हिलाकर स्वागत करते हुए दिखे। उसका आत्मविश्वास बढ़ा और उसने खुश होकर सामने देखा तो सैकड़ों कुत्ते खुशी जताते हुए नजर आए। उसकी खुशी का ठिकाना न रहा। जब वह महल से बाहर आया तो उसने महल को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ स्थान और वहां के अनुभव को अपने जीवन का सब से बढ़िया अनुभव माना। वहां फिर आने के संकल्प के साथ वह वहां से रवाना हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

कथा समाप्त कर गुरु ने शिष्यों से कहा कि संसार भी ऐसा ही शीश महल है जिसमें व्यक्ति अपने विचारों के अनुरूप ही प्रतिक्रिया पाता है। जो लोग संसार को आनंद का बाजार मानते हैं, वे यहां से हर प्रकार के सुख और आनंद के अनुभव लेकर जाते हैं। जो लोग इसे दुखों का कारागार समझते हैं, उनकी झोली में दुख और कटुता के सिवाय कुछ नहीं बचता। अंत में शास्त्री महाराज ने विश्व कल्याण की भगवान से प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed