फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Safai workers continue to picket in support of demands

मांगों के समर्थन में सफाई कर्मचारियों का धरना जारी

विज्ञापन
Safai workers continue to picket in support of demands
उधमपुर। लंबित मांगों के समर्थन में नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने सोमवार को आठवें दिन हड़ताल को जारी रखते हुए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान जल्द सुध नहीं लेने पर भूख हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के कार्यकारिणी जिला प्रधान गिरधारी लाल के नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों ने शाम तक धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। गिरधारी लाल ने कहा कि हड़ताल के कारण सफाई व्यवस्था बुरी तरह से प्रभावित हो चुकी है। चारों तरफ गंदगी ही गंदगी नजर आ रही है, जिससे शहरवासी परेशान हैं। इसके बावजूद मांगों को पूरा करना तो दूर कोई बात करने के लिए भी नहीं पहुंचा है। इस बार सफाई कर्मचारी कोई आश्वासन मानने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन

सरकार की तरफ से अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी कर्मचारी बनाने को कोई योजना तैयार नहीं की गई है। छुट्टी के दिन काम करने के बावजूद ढाई दिन का अतिरिक्त वेतन नहीं दिया जा रहा है। आसमान छूती महंगाई में परिवार चलाना मुश्किल है। अगर सरकार ने मांगों को पूरा कर राहत प्रदान नहीं की तो आने वाले दिनों में भूख हड़ताल करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed