{"_id":"6169d4a4b634e03483004278","slug":"rti-udhampur-news-jmu245856462","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला उधमपुर में युवाओं का शारीरिक, मानसिक व सामाजिक विकास भगवान भरोसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला उधमपुर में युवाओं का शारीरिक, मानसिक व सामाजिक विकास भगवान भरोसे
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में युवाओं का शारीरिक, मानसिक व सामाजिक विकास भगवान भरोसे है। यह दावा आरटीआई कार्यकर्ता एडवोकेट संजीत बवोरिया ने किया है।
उन्होंने कहा है कि जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग को स्थापित करने का उद्देश्य समाज में युवाओं का समग्र विकास सुनिश्चित करना है। लेकिन, आरटीआई से मिली जानकारी के मुताबिक इस विभाग में शारीरिक शिक्षा प्रवक्ता (पीईएल) के पांच, शारीरिक शिक्षा मास्टर (पीईएम) के 13 और शारीरिक शिक्षा शिक्षक (पीईटी) के 39 पद खाली पडे़ हैं। इन सबको मिलाकर इस विभाग में कुल 57 पद खाली हैं।
उन्होंने कहा कि विभाग में एक साथ इतने जरूरी पद खाली होना चिंता का विषय है। इससे साफ है कि इस विभाग का युवाओं का समग्र विकास करने का दावा खोखला है। सरकार जिले के युवाओं के साथ भेदभाव कर रही है। उसे युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखकर खाली पदों को तत्काल भरना चाहिए।