फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   rout active in udhampur

Udhampur News: दो वर्ष बाद गढ़ी, रैंबल, चोपड़ा शाप रूट पर चलने पर लगाया प्रतिबंध हटा

विज्ञापन
rout active in udhampur
उधमपुर। करीब दो वर्ष के बाद मोटर व्हीकल डिपार्टमेंट ने उधमपुर से जम्मू, कटड़ा, रियासी व अन्य रूट की बसों को गढ़ी, रैंबल, चोपड़ा शाप के रास्ते चलने की अनुमति दी है। इसका लिखित आदेश जारी होने के बाद गढ़ी, रैंबल, जिब, थाती व अन्य इलाकों के लोगों ने राहत की सांस ली है। इनका कहना है कि अब हमें जम्मू, कटड़ा, रियासी की बसों को पकड़ने के लिए लंबा सफर तय कर फ्लाटा नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

करीब दो वर्ष पहले बरसात के दौरान बिरमा इलाके में बिरमा पुल क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद ग्रेफ ने बैली पुल तैयार कर वाहनों की आवाजाही शुरू की थी, लेकिन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बैली पुल पर यात्रियों से भरी बसों के चलने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। इनका रूट जखैनी से होकर फोरलेन राजमार्ग के रास्ते रखा गया। जब जम्मू, कटड़ा, रियासी व अन्य रूट पर चलने वाली बसों का रूट बदल दिया गया तो गढ़ी, रैंबल, चोपड़ा शॉप, सप्लाई मोड़, चक व अन्य कई इलाकों की हजारों की जनता परेशान हो गई थी। इनको बस पकड़ने के लिए फ्लाटा जाना पड़ता था और लौटने पर फ्लाटा में उतरना पड़ता था और फिर मेटाडोर में बैठकर अपने घर पहुंचना पड़ता था। बसों की आवाजाही को शुरू करवाने को लेकर स्थानीय निवासियों ने लगातार जिला प्रशासन के साथ संपर्क कर परेशानी को रखा। करीब एक वर्ष पहले प्रशासन ने शाम छह बजे के बाद बसों को चलने की अनुमति दी, लेकिन इससे ज्यादा राहत नहीं मिली। लेकिन अब मोटर व्हीकल डिपार्टमेंट के एआरटीओं ने दो वर्ष से लगाया गया प्रतिबंध हटा दिया है। व्यापार मंडल गढ़ी, रैंबल के प्रधान डाॅ. एनसी भट्टी, राजेश शर्मा व अन्य स्थानीय निवासियों ने बताया कि प्रतिबंध के हटने के बाद हजारों लोग राहत महसूस कर रहे हैं। दो वर्ष तक लोगों ने बहुत परेशानियों का सामना किया है, लेकिन अब जिला प्रशासन ने हमारी परेशानी को समझा है। उम्मीद है कि बिरमा इलाके में नया पुल जल्द तैयार होगा और इस समस्या का स्थायी समाधान निकल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed