फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Rotary will be built at Gol Mela Chowk

गोल मेला चौक पर बनेगी रोटरी

विज्ञापन
Rotary will be built at Gol Mela Chowk
उधमपुर। शहर के साथ लगते गोल मेला चौक इलाके में जल्द ही रोटरी का निर्माण होगा, जिससे इलाके में बढ़ रहे हादसों पर लग पाएगी। डीसी ने स्थिति का जायजा लेकर बीआरओ से बात की, जिसके बाद उन्होंने निर्माण की सहमति जता दी है।
विज्ञापन

डीसी इंदु कंवल चिब रविवार को किसी काम से गोल मेला चौक से होकर गुजर रही थीं। इस दौरान उन्होंने देखा कि चौक पर वाहन बेतरतीब तरीके से चल रहे थे और हादसों का अंदेशा बना हुआ था। उन्होंने अपना वाहन रुकवाया और स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने बताया कि इस स्थान पर आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं, जिसमें कई लोगों की जान जा चुकी है। दुर्घटनाओं का सबसे बड़ा इसकी तकनीकी खामी है। इस स्थान तीन मार्ग मिलते हैं और बीच में कोई रोटरी नहीं है। इस बारे में कई बार अधिकारियों को अवगत करवा चुके हैं, लेकिन आजतक कुछ नहीं हुआ है। इसलिए उनकी मांग है कि समस्या का स्थायी हल निकाला जाए। डीसी ने उसी समय बीआरओ के साथ संपर्क किया और इसके बारे में जानकारी दी। बीआरओ गोल मेला चौक पर रोटरी बनाने की सहमति जताई है। जल्द ही इसका काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed