फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Rolled mercury below zero for the first time

पहली बार शून्य से नीचे लुढ़का पारा

Wed, 21 Dec 2016 01:30 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/उधमपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/उधमपुर Updated Wed, 21 Dec 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
Rolled mercury below zero for the first time
कंपकंपाती ठंड

मौसम का मिजाज इन दिनों बिल्कुल असामान्य चल रहा है। सीजन में पहली बार उधमपुर का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चला गया। जबकि दिन के समय खिली धूप से इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता था कि पारा इतना नीचे गिर गया। इस बीच बारिश की एक बूंद नहीं होने से मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है।

विज्ञापन


मंगलवार तड़के उधमपुर में पारा माइनस 0.4 डिग्री तक लुढ़क गया। ठीक इसके विपरीत दिन के समय ऐसी धूप निकली कि लोगों को इतनी ठंड का एहसास नहीं हो रहा था। अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम और अधिकतम तापमान का एक असामान्य फासला लोगों की सेहत और फसलों के लिए बुरा संकेत है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक बारिश नहीं होने से तापमान सामान्य से नीचे और कभी ऊपर चल रहा है।
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर 12 बजे के करीब तेज धूप के कारण तापमान में हुई बढ़ातरी से गर्मी का अहसास हुआ। पर शाम के साथ ही एक बार फिर से पहाड़ों की ओर से आती हवाओं ने लोगों को कांपने पर मजबूर कर दिया। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार तड़के तापमान 2.1 था, जबकि मंगलवार तड़के 4 बजे यह लुढ़ककर माइनस 0.4 डिग्री तक पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधमपुर जिले में तापमान माइनस में विरले ही जाता है। हालांकि पिछले साल माइनस 0.6 डिग्री तक पारा लुढ़का था। लेकिन उससे पूर्व 1996 में न्यूनतम तापमान माइनस 2.6 डिग्री तक लुढ़का था।


मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में पारा और गिरने की संभावना है। पर जो लोग आसमान की और आंखं लगाए हुए हैं उन्हें निराश ही होना पड़ेगा क्योंकी अगले 48 घंटों तक बारिश के कोई आसार नही है। गौरतलब है कि साल 1996 में दिसंबर माह में अब तक का जिले का सबसे कम तापमान माईन्स 2.6 दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed