फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Rocks fell, trees broken due to landslide on Chinani-Domel road

Udhampur News: चिनैनी-दोमेल मार्ग पर भूस्खलन के कारण गिरीं चट्टानें, पेड़ टूटे

Sat, 01 Mar 2025 12:28 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Sat, 01 Mar 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Rocks fell, trees broken due to landslide on Chinani-Domel road
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चिनैनी में दोमेल के पास गिरी प​​​​स्सियां। संवाद - फोटो : chineni
प्रशासन ने एक घंटे में बहाल किया मार्ग; चिनैनी-पट्टनगढ़ मार्ग पर भी जलभराव, ग्रामीणों को दिक्कतें
विज्ञापन

चिनैनी। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चिनैनी दोमेल के पास शुक्रवार सुबह भारी भूस्खलन हुआ, जिससे मार्ग पर बड़ी-बड़ी चट्टानें गिर गईं। इस कारण भारी वाहनों की आवाजाही एक घंटे से अधिक समय तक बाधित रही।
जानकारी के मुताबिक लगातार बारिश के कारण चिनैनी-पटनीटॉप मार्ग पर पुल मादा के पास बड़ी चट्टानें गिर गईं, जिससे चिनैनी से उधमपुर जाने वाले वाहनों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि, छोटे वाहनों की आवाजाही जारी थी, लेकिन भारी वाहनों के लिए मार्ग अवरुद्ध हो गया था।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे संबंधित एजेंसी की टीम मौके पर पहुंची और मशीनों के जरिए मलबा हटाकर मार्ग को फिर से खोल दिया। इस बीच चिनैनी-कुद मार्ग पर भी तेज बारिश के कारण कई पेड़ टूटकर गिर गए, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। तेज बारिश के कारण चिनैनी-पट्टनगढ़ मार्ग पर कई डायवर्जनों में पानी का बहाव तेज हो गया, जिससे वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि डायवर्जन पर पुल का निर्माण किया जाए। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि चिनैनी-पट्टनगढ़ मार्ग पर पुल निर्माण की योजना जल्द लागू की जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed