फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Roads damaged due to rain in the district

जिले में बारिश से सड़कों को पहुंचा नुकसान

विज्ञापन
Roads damaged due to rain in the district
उधमपुर। दो दिन से रुक रुक कर हो रही बारिश से जिले में सड़कों को बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचा है। शहर व ग्रामीण इलाकों में कई सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे वाहनों की आवाजाही बुरी तरह से प्रभावित होने लगी है। सोमवार को कई रूट पर वाहन कम चले और इससे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। शहर में भी सड़कों की हालत होने पर शहरवासी परेशान होने लगे हैं।
विज्ञापन

मौसम का मिजाज बदलने पर पिछले कुछ दिनों से बारिश हो रही है। इससे सड़कों को नुकसान पहुंच रहा है। अपर गरनई इलाके में सड़क का बड़ा हिस्सा भूस्खलन का शिकार हो गया है। इसी तरह से रामनगर के दूरदराज ग्रामीण इलाकों में कई सड़कों की हालत खराब हो गई है। पंचैरी व मोंगरी इलाके में भी सड़कों की हालत खराब हुई है। मोंगरी इलाके में कुछ दिन पहले ही सड़क पर डाली गई तारकोल बारिश से निकल गई है, जिससे आवागमन में दिक्कत हो रही है। अपर मीर के नायब सरपंच खजूर सिंह ने करवाए जा रहे सड़कों के काम को लेकर निशाना साधा है। कैंथगली से मालती और कैंथगली से गलियोत इलाके के लिए किए जा रहे काम में कई तरह की कमियां सामने आई हैं। बारिश के बाद इन सड़कों की हालत खराब हुई है। सड़कों की हालत खराब होने के कारण उधमपुर बस अड्डे से ग्रामीण इलाकों के लिए कम ही बसें रवाना हुई, जिससे ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed