{"_id":"68618b36d1bed1e7c0092b44","slug":"road-in-poor-condition-udhampur-news-c-202-1-udh1007-124753-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: डिब्बर देवस्थान को जाने वाली सड़क की हालत खराब, मरम्मत कराने की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: डिब्बर देवस्थान को जाने वाली सड़क की हालत खराब, मरम्मत कराने की गुहार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। डिब्बर देवस्थान को जाने जाने वाली सड़क की हालत काफी खराब है। इस वजह से स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की मरम्मत को लेकर लोग कई बार प्रशासन से गुहार लगा चुके हैं लेकिन आज तक काम शुरू नहीं हो पाया।
स्थानीय निवासी करतार सिंह, रमेश कुमार, रवि कुमार, राजेंद्र सिंह सहित अन्य का कहना था कि डिब्बर में बाबा पैड़ देव स्थान होने के चलते लोग काफी दूर से यहां पर माथा टेकने के लिए आते हैं लेकिन सड़क की दयनीय हालत के चलते उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दिनों में सड़क पर बने गड्ढों में पानी भर जाने से वाहन चालकों को भी इस मार्ग से गुजरने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
समस्या का समाधान न होने के चलते लोगों की परेशानी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि अब बरसात का मौसम शुरू हो गया है। जिसके चलते आए दिन बारिश हो रही है। अब इस सड़क पर चलना लोगों के लिए दुश्वार हो जा रहा है। बारिश के दौरान सड़क के गड्ढों में पानी भरने से पैदल तक चलना मुश्किल हो जाता है। उन्होंने एक बार फिर से प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत करवाने की गुहार लगाई है ताकि लोगों को आ रही परेशानी से निजात मिल सके।