फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   road development

Udhampur News: बसंतगढ़ में चार खस्ताहाल सड़कों की 3.11 करोड़ से होगी मरम्मत

विज्ञापन
road development
- पीएमजीएसवाई के तहत होगा काम, सुरक्षा दीवार और भूमिगत नाले भी बनेंगे
विज्ञापन


रामनगर। तहसील बसंतगढ़ के अंतर्गत तीन करोड़ ग्यारह लाख की लागत से चार खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत होगी। सभी मार्गों पर सुरक्षा दीवार और भूमिगत नाले का काम भी होगा।प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत फंड मंजूर किया गया है।
मजोडी से गंदटॉप, बसंतगढ़ से खनेड, बलोता से बैरिया और जोफर से माडता तक सड़कें बनने से आवाजाही सुगम हो जाएगी। बारिश के कारण सड़कों की हालत जर्जर हो चुकी थी, जिससे वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, खासकर ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ रही थीं। विभाग ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत चारों मार्गों का सुधार करवाने के लिए कार्य शुरू करवाया लेकिन पहाड़ी क्षेत्र में बर्फबारी होने से काम बंद रखा गया। अब मौसम साफ होने के बाद मार्गों काे बनवाया जाएगा।
विज्ञापन

संबंधित अधिकारी ने बताया कि चारों सड़कों की मरम्मत का कार्य शुरू हो चुका है। बर्फबारी की वजह से काम कुछ दिन तक बंद रखा गया था। जल्द ही काम पूरा होने के बाद ग्रामीणों और वाहन चालकों को राहत मिलेगी। बसंतगढ़ से खनेड तक नौ किलोमीटर के लिए 78 लाख, मजोडी से गंदटॉप तक आठ किलोमीटर मार्ग पर 60 लाख, बलोता से बैरिया तक नौ किलोमीटर मार्ग के लिए 70 लाख, जोफड से माडता तक 11.9 किलोमीटर मार्ग का काम 90 लाख रुपये की लागत से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed