फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   road, development

Udhampur News: डेढ़ दशक से पूरी नहीं बन सकी सड़क, अगस्त 2023 के पत्र में देरी का उल्लेख, पर काम रोकने का सटीक कारण नहीं बताया

विज्ञापन
road, development
रियासी। नरलू से वाया बरेली होते हुए दुघंदर मिडिल स्कूल तक जाने वाली सड़क पंद्रह साल से अधिक समय बीतने के बाद भी पूरी नहीं बन पाई है। लगभग तीन किलोमीटर लंबी सड़क पहले ट्रैक्टर रोड के रूप में बनाई गई थी। बाद में परियोजना को जिला योजना के अंतर्गत रखा गया और लोक निर्माण विभाग को सौंप दिया गया। 2022 में नाबार्ड में स्थानांतरित कर दिया और सितंबर को काम ठेकेदार को सौंपा गया। ठेकेदार ने अगस्त 2024 तक लगभग 70 प्रतिशत काम पूरा किया।
विज्ञापन

परियोजना को 12 महीने के भीतर पूरा करना था लेकिन काम बीच में ही रुक गया। अगस्त 2023 में पीडब्ल्यूडी के नोडल अधिकारी के पत्र में भी देरी का उल्लेख किया गया था, लेकिन काम रोकने का सटीक कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया। स्थानीय निवासी मोहम्मद यूसुफ, कपूर सिंह, रोमाल सिंह, अंग्रेज सिंह, शमशेर सिंह, हाजी नजमउद्दीन, बलवान सिंह और नसीब सिंह ने बताया कि सड़क की हालत बेहद खराब है जिससे संबंधित विभागों में पारदर्शिता, निगरानी और जवाबदेही पर गंभीर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने ठेकेदार पर घटिया सामग्री उपयोग करने का आरोप लगाया। जमीन मालिकों का कहना है कि उनकी संपत्तियों को नुकसान पहुंचा है क्योंकि जल निकासी का प्रबंध नहीं किया गया था। लोगों की मांग है कि सड़क का शीघ्र निर्माण और नुकसान की भरपाई की जाए।
विज्ञापन


चार दिन पहले दौरा किया था। भूमि वितरण का मसला है। दोनों पार्टियों को साथ बिठा कर मामला हल किया जाएगा। अगर निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का इस्तेमाल हुआ है तो जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-पवन बोगिया, मुख्य अभियंता, लोक निर्माण विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed