फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Road Construction Start

Udhampur News: फगाड़ी से मिडिल स्कूल तंदाल तक बनने लगी सड़क, लोगों में खुशी की लहर

विज्ञापन
Road Construction Start
लोक निर्माण विभाग की ओर से बनाई जा फगाड़ी से मिडिल स्कूल तंदाल तक सड़क।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। ब्लॉक जगानू में पड़ते फगाड़ी से सरकारी मिडिल स्कूल तंदाल तक लोक निर्माण विभाग ने तीन करोड़ की लागत से साढ़े तीन किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। इसके चलते क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है।
गौरतलब है कि इससे पहले क्षेत्र में ट्रैक्टर रोड था। लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इतना ही नहीं रोजाना फगाड़ी से तंदाल स्कूल जाने वाले विद्यार्थी भी सड़क की दयनीय दशा के चलते काफी परेशान थे। अब सड़क का काम शुरू होने से लोगों व विद्यार्थियों को राहत मिली है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक फगाड़ी से बनाई जाने वाली इस सड़क से नीली जुगाल, पादली, अरजन मोहल्ला तक रहने वाले लोगों को लाभ होगा। गौरतलब है कि इससे पहले कच्ची ट्रैक्टर रोड होने के चलते क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। पूर्व सरपंच सहदेव सिंह ने बताया कि कई बार बैठकों में सड़क बनाने की मांग उठाई गई थी। अब सरकार से सड़क निर्माण को मंजूरी मिली है। विभाग ने काम शुरू कर दिया है। यह सड़क 20 फीट चौड़ी बनाई जा रही है। इस सड़क के बनने से तकरीबन दो हजार लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट...
विभाग की ओर से निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। सड़क पर दोनों ओर डंगे लगाने के साथ ही बीच में पुली का भी निर्माण करवाया जाएगा। सड़क पर बजरी डालने के बाद तारकोल बिछाया जाएगा। सड़क का निर्माण कार्य इसी साल पूरा कर दिया जाएगा।
-अनिल कुमार, जेई, लोक निर्माण विभाग



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article