{"_id":"68a218080de3faae270ae1fc","slug":"road-built-soon-udhampur-news-c-202-1-udh1007-126410-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: चक से सनानाल तक सड़क बनाने को लेकर सर्वे पूरा, जल्द बनेगी डीपीआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: चक से सनानाल तक सड़क बनाने को लेकर सर्वे पूरा, जल्द बनेगी डीपीआर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। ब्लॉक घोरड़ी में चक से सनानाल तक जल्द सड़क तैयार होगी। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) विभाग की ओर से सर्वे का काम पूरा कर लिया गया है। विभाग की ओर से डीपीआर बनाने का काम शुरू कर दिया गया है।
जैसे ही डीपीआर तैयार होगी वैसे ही सरकार को भेज दी जाएगी ताकि जल्द से जल्द मंजूरी मिले ओर क्षेत्र में सड़क का निर्माण कार्य को शुरू करवाया जा सके। हालांकि क्षेत्र के लोग पिछले कई सालों से रोजाना सात किलोमीटर का सफर पैदल तय करते हैं। गांववासियों ने सरकार से सड़क बनाने को लेकर पिछले काफी लंबे समय से मांग करते आ रहे थे। अब मांग पूरी होने से लोगों में खुशी की लहर है।
पूर्व सरपंच भारत भूषण का कहना था कि क्षेत्र में सड़क न होने के कारण गांववासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में सड़क बनाने को लेकर वह लोग क्षेत्र में होने वाली प्रशासनिक बैठकों में भी इस मुद्दे को जोरशोर से उठाते रहे हैं। अब उम्मीद है कि जल्द ही क्षेत्र में सड़क बनाने का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। सड़क बनने से कई और विकास कार्य भी होंगे जो अभी तक नहीं हो पाए हैं। लोगों को पैदल चलने से भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
कोट...
विभाग की ओर से सर्वे का काम पूरा कर लिया गया है। डीपीआर बनाई जा रही है। डीपीआर तैयार होते ही सरकार को भेज दी जाएगी। मंजूरी मिलते ही क्षेत्र में सड़क का निर्माण शुरू करवा दिया जाएगा।
-साहिल खजूरिया, जेई, पीएमजीएसवाई विभाग
रिपोर्ट, परवेज खान