{"_id":"9dedc435cb5c3d3e8dbb0e00237f0cff","slug":"road-blocked-for-an-hour-protesting-edge-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक घंटे तक धार रोड को जाम कर नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक घंटे तक धार रोड को जाम कर नारेबाजी
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
Updated Tue, 03 Nov 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल में इमरजेंसी सेवाओं का लाभ आम जनता को नहीं मिलने के कारण लोगों ने उधमपुर कठुआ मार्ग धार रोड़ करीब एक घंटे तक जाम कर दिया और जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों के अनुसार अस्पताल में इमरजेंसी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। सड़क दुर्घटना, झुलसने और अन्य घटनाओं से घायल हुए मरीजों के लिए बेसिक दवाई स्यू मैग भी है। इमरजेंसी सेवाएं पूरी तरह से ठप है।
विज्ञापन
लोक जनशक्ति पार्टी के सुनील ने लोगों के साथ मिलकर धार रोड पर अस्पताल के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। रामनगर, रौन दोमेल, मजालता, मानसर व कठुआ की तरफ जाने वाली सार्वजनिक गाड़ियों को रोक दिया।
विज्ञापन
मिनी बसें व बसें भी रुक गईं। इस बीच उधमपुर के एसएचओ अर्जुन चिब मौके पर पहुंचे। अर्जुन चिब लोगों को समझाया और उन्हें अस्पताल प्रशासन से मुलाकात कराने का आश्वासन दिया। प्रदर्शनकारी इस बीच धार रोड से निकलकर अस्पताल परिसर में गए।
अस्पताल सुपरिंटेंडेंट डॉ. भडवाल ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत की और उन्हें बताया कि अस्पताल में सुविधाएं पर्याप्त हैं। जबकि प्रदर्शनकारियों ने जिला अस्पताल को रेफर अस्पताल करार दिया।
उनके अनुसार अस्पताल में स्पेशलिस्ट डॉक्टर भी नहीं हैं। गंभीर रूप से घायल लोगों को जम्मू मेडिकल कालेज अस्पताल में रेफर कर दिया जाता है। इस दौरान भूपेंद्र सिंह, पंकज शर्मा, साहिल, अमर सिंह आदि लोग मौजूद थे।