{"_id":"621a750248c73b1cae5828be","slug":"road-block-udhampur-news-jmu2546650115","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्थर गिरने से चार घंटे बंद रहा रामनगर-उधमपुर मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्थर गिरने से चार घंटे बंद रहा रामनगर-उधमपुर मार्ग
विज्ञापन
रामनगर उधमपुर मार्ग हुआ बंद। मार्ग पर पत्थर पढ़ने पर स्थानीय निवासी व चालकों द्वारा उसे हटाने की
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर। रामनगर-उधमपुर मार्ग पर काउआ क्षेत्र में पहाड़ से पत्थर गिरने से सुबह पांच बजे से नौ बजे तक यातायात बंद रहा। इससे करीब चार घंटे तक मार्ग पर दोनों तरफ से वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। सुबह नौ बजे के आसपास जेसीबी ने मार्ग पर गिरे पत्थरों को हटाकर यातायात को बहाल किया गया।
गौरतलब है कि बीती रात हुई भारी बारिश के कारण रामनगर-उधमपुर मार्ग काउआ क्षेत्र में पहाड़ से पस्सी के साथ पत्थर गिरे थे। जिसके कारण मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया। सुबह मार्ग से गुजरने वाले वाहनों के चालकों और सह चालकों ने स्थानीय निवासियों की सहायता के मार्ग पर पड़े छोटे पत्थरों को हटाने का काम शुरू किया। इसके बाद सुबह आठ बजे के आसपास छोटे वाहनों के आगे निकालने में कामयाबी मिल पाई।
लेकिन, बडे़ पत्थरों के कारण बसों व अन्य भारी वाहनों की आवाजाही को बहाल नहीं किया जा सका। पत्थर हटाने का काम कर रहे लोगों ने बडे़ पत्थरों को हटाने का भी प्रयास किया, लेकिन काफी कोशिशों के बाद भी उन्हें कामयाबी नहीं मिल पाई। इसके बाद लोक निर्माण विभाग की सहायता से जेसीबी लगाकर रोड पर गिरे बडे़ पत्थरों को हटाया गया। जिसके बाद सुबह नौ बजे सभी वाहनों की सुचारू आवाजाही को बहाल किया जा सका।