{"_id":"6202b855e68e7953ed795bf2","slug":"road-block-udhampur-news-jmu253442933","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधमपुर-घोरडी मार्ग आज खुलने की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उधमपुर-घोरडी मार्ग आज खुलने की संभावना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। पस्सियां गिरने से बंद हुआ उधमपुर-घोरडी मार्ग मंगलवार को तीसरे दिन भी नहीं खुला। पीडब्ल्यूडी की मशीनरी दिन भर मलबा हटाने के कार्य में जुटी रहीं, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। संभावना है कि बुधवार को मार्ग बहाल हो जाए।
रविवार शाम को घोरडी के त्रिंगलियां इलाके में पहाड़ का बड़ा हिस्सा गिरने पर उधमपुर-घोरडी मार्ग बंद हो गया था। इसके साथ ही ग्रामीणों की परेशानियां भी बढ़ गई थीं। मार्ग बंद होने की सूचना मिलने पर सोमवार को पीडब्ल्यूडी ने मशीनरी भेजकर काम शुरू कराया। लेकिन, मार्ग पर इतना मलबा गिरा है कि इसको एक दिन में हटाना संभव नहीं था। मंगलवार को सुबह से ही मलबा हटाने का काम चलता रहा। लेकिन, शाम तक मार्ग को खोलने में कामयाबी नहीं मिली।
वहीं, मार्ग न खुलने के कारण तीसरे दिन भी सैकड़ों ग्रामीण परेशान रहे। लोगों को दूसरी तरफ जाने के लिए नाले के बीच से होकर गुजरना पड़ा। यात्री वाहन केवल बरमीन तक ही चल सके। इससे आगे का सफर लोगों को पैदल ही तय करना पड़ा। बीडीसी अध्यक्ष घोरडी आरती शर्मा ने बताया कि मशीनरी मार्ग को खोलने के कार्य में जुटी है। संभावना है कि बुधवार को मार्ग खुल जाएगा और वाहनों की आवाजाही भी शुरू हो जाएगी।