फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Road block

राजमार्ग खुलने के बाद भी दिन भर वाहनों की आवाजाही रही प्रभावित

विज्ञापन
Road block
ऊधमपुर: ऊधमपुर जखैनी क्षेत्र में घाटी की ओर जाने वाले रोके गए वाहन - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर/रामबन। राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही मंगलवार को भी प्रभावित रही। सोमवार शाम को बंद हुआ राष्ट्रीय राजमार्ग मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे खुला। पुलिस ने बीच में फंसे वाहनों को जम्मू की तरफ रवाना किया।
विज्ञापन

लेकिन, कुछ समय बाद फिर से पत्थर गिरना शुरू हो गए। इसके बाद शाम तक रोक रोक कर वाहनों को जम्मू की तरफ रवाना किया गया। वहीं, उधमपुर से किसी भी वाहन को घाटी की तरफ जाने की अनुमति नहीं दी गई। ट्रकों को लगातार पांचवें दिन उधमपुर में रोक कर रखा गया है।
विज्ञापन

मौसम में सुधार होने के बाद भी राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित है। बार बार राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो रहा है। सोमवार को कुछ घंटे के लिए ही मार्ग खुला, और छोटे यात्री वाहन घाटी व जम्मू की तरफ रवाना हुए। लेकिन, शाम करीब सात बजे कैफेटेरिया मोड़ इलाके में फिर से पस्सियां गिर गईं, तो राष्ट्रीय राजमार्ग पूरी तरह बंद हो गया। राजमार्ग के बंद होने के बाद कई यात्री वाहन रामबन के विभिन्न हिस्सों में फंस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात होने के कारण राजमार्ग को खोलने का कार्य शुरू नहीं किया जा सका। लेकिन, मंगलवार को तड़के ही फोरलेन राजमार्ग का निर्माण कर रही मशीनरी ने राजमार्ग को खोलने का काम शुरू कर दिया। सुबह करीब आठ बजे राजमार्ग को खोलने में कायमाबी मिल भी गई। राजमार्ग के खुलते ही पुलिस ने बीच में फंसे यात्रियों के वाहनों को जम्मू की तरफ रवाना किया।
वाहन अभी चल ही रहे थे कि सुबह करीब साढ़े आठ बजे मेहाड़ में बड़ी पस्सी गिरने पर फिर से राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया, और कई यात्रियों के वाहन फंस गए। वहीं, मशीनरी ने फिर से राजमार्ग को खोलने का काम शुरू कर दिया। करीब छह घंटे मशक्कत करने के बाद दोपहर करीब ढाई बजे राजमार्ग को खोलने में कामयाबी मिली। इसके बाद पुलिस ने फिर रामबन के विभिन्न हिस्सों में फंसे यात्री वाहनों को जम्मू और श्रीनगर की तरफ रवाना किया।

इसके बाद भी मेहाड़ में पहाड़ से बार बार पत्थर गिरते रहे। जब पत्थर गिरते तो वाहनों की आवाजाही को बंद कर दिया जाता। और, पत्थर गिरना बंद होते तो वाहनों को चलने की अनुमति दे दी जाती। हालांकि, उधमपुर से किसी वाहन को घाटी की तरफ जाने की अनुमति नहीं मिली। पुलिस ने घोषणा की कि बुधवार सुबह पांच बजे यात्री वाहनों को घाटी की तरफ जाने की अनुमति दी जाएगी। तब तक कोई वाहन घाटी की तरफ रवाना नहीं होगा। कई यात्री वाहन वापस जम्मू की तरफ लौट गए। वहीं, मालवाहक पांचवें दिन भी स्थिर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed