{"_id":"618ebea73119d05a2a326b55","slug":"right-to-education-udhampur-news-jmu247711950","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील लीगल सर्विस अथॉरिटी ने ‘‘शिक्षा का अधिकार’’ विषय पर किया वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील लीगल सर्विस अथॉरिटी ने ‘‘शिक्षा का अधिकार’’ विषय पर किया वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर। कोर्ट परिसर में तहसील लीगल सर्विस अथॉरिटी ने आजादी का अमृत महोत्सव के तहत ‘शिक्षा का अधिकार’ विषय पर एक वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया।
अथॉरिटी चेयरमैन और सब जज स्मृति शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न अधिकारियों के साथ विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने संबंधित विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए। इसके बाद विजेताओं को पुरस्कार बांटे गए। इसमें 4 अक्तूबर को आयोजित निबंध प्रतियोगिता और 16 अक्तूबर को आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया।
सभी प्रतियोगियों के बेहतर प्रदर्शन के आधार पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे विजेताओं की घोषणा कर उन्हें योग्यता प्रमाण पत्र दिया गया। जबकि, बाकी सभी प्रतिभागियों को प्रशंसा प्रमाण पत्र मिला। इस मौके पर गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज के प्राचार्य, डीएफओ, एसडीपीओ, जेडईओ, एसएचओ और बार एसोसिएशन के कई सदस्य मौजूद रहे।