{"_id":"628e7e40b56c0e48b4662249","slug":"revenue-officers-regular-field-visits-udhampur-news-jmu2605679188","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्व अधिकारी नियमित क्षेत्र का दौरा करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्व अधिकारी नियमित क्षेत्र का दौरा करें
विज्ञापन
उधमपुर। राजस्व विभाग के कामकाज की समीक्षा एवं उसे कारगर बनाने के लिए एक बैठक का आयोजन डीसी कार्यालय के कांफ्रेंस हॉल में किया गया। बैठक की अध्यक्षता सहायक आयुक्त राजस्व रफीक अहमद जराल ने की। इस दौरान उन्होंने राजस्व अधिकारियों को नियमित क्षेत्र का दौरा करने का निर्देश दिया। साथ ही दौरे की डायरी भी जमा करने के लिए कहा।
साथ ही बैठक में लंबित जमाबंदी का लेखन, फर्द इंतखाब, गिरदावरी में बदलाव, सरकारी भवन में पटवार खानों का स्थानांतरण, म्यूटेशन के सत्यापन की स्थिति जैसे मुद्दों के अलावा मासिक प्रगति रिपोर्ट, सेना की भूमि का म्यूटेशन, सेना की भूमि के किराये के मुआवजे का भुगतान, राज्य की भूमि पर अतिक्रमण हटाने आदि पर विस्तृत चर्चा हुई। एसीआर ने संबंधितों को जमाबंदी के सभी लेखन को एक निश्चित समय सीमा के भीतर पूरा करने और उसी की अद्यतन प्रक्रिया में तेजी लाने और लक्ष्य के अनुसार राजस्व रिकॉर्ड की गुणवत्ता की जांच करने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों और क्षेत्र के पदाधिकारियों को बेहतर परिणाम और गुणवत्तापूर्ण सार्वजनिक सेवा वितरण के लिए एक टीम के रूप में काम करने का आह्वान किया। नायब तहसीलदारों को राज्य, घासचराई और साझा भूमि पर चिह्नित अतिक्रमणों को हटाने की पहल करने के लिए कहा गया। उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों और क्षेत्र के पदाधिकारियों द्वारा नियमित रूप से क्षेत्र का दौरा करने और दौरे की डायरी जमा करने के लिए कहा। बैठक में उधमपुर के तहसीलदार अमित वर्मा, सभी नायब तहसीलदारों के अलावा गिरदवार और पटवारी भी मौजूद थे।