फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Regular water is not coming in Omada diversion for three months

ओमाड़ा मोड़ में तीन माह से नहीं आ रहा नियमित पानी

विज्ञापन
Regular water is not coming in Omada diversion for three months
उधमपुर। नगर के वार्ड 17 स्थित ओमाड़ा मोड़ क्षेत्र में पानी की नियमित आपूर्ति नहीं होने से ग्रामीण काफी परेशान है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से समस्या व्याप्त है, लेकिन मौजूदा समय में स्थिति और खराब हो गई है।
विज्ञापन

पहले के मुकाबले गत तीन माह से सप्ताह में एकाध बार केवल 15 मिनट के लिए पानी की सप्लाई दी जा रही है। इससे लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। स्थानीय निवासी गीता देवी, प्रिया बनसोत्रा, चंचला देवी, शीलो देवी और तान्या पंडोत्रा ने बताया कि रोजाना पानी की आपूर्ति नहीं होने के कारण परेशानी उठानी पड़ रही है। कोरोना कर्फ्यू में लोग प्राकृतिक जलाशयों से पानी ढोने को मजबूर हैं। नहाने और कपडे़ धोने के अलावा दिनचर्या की अन्य जरूरतों के लिए पानी का प्रबंध करना कठिन हो रहा है। कई बार सबंधित विभाग को समस्या से अवगत करवाया गया है, लेकिन अभी तक कोई कदम नहीं उठाया गया है। गर्मी शुरू होने के बाद से समस्या काफी बढ़ गइ है। चौथे दिन पानी की सप्लाई की जा रही है। इससे क्षेत्रवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन से जल्द समस्या के निदान की मांग की है।
विज्ञापन

लोगों की समस्या की जानकारी नहीं थी, लेकिन जल्द ही क्षेत्र में कर्मचारियों को भेज कर लाइन की जांच करवाई जाएगी। जल्द इस समस्या को दूर करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ताज चौधरी, एक्सीईएन, जलशक्ति विभा, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed