{"_id":"67ba2933e2906f3e8604f8c8","slug":"recited-poems-touching-all-aspects-of-society-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-120699-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: समाज के सभी पहलुओं को छूने वाली कविताएं सुनाईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: समाज के सभी पहलुओं को छूने वाली कविताएं सुनाईं
Sun, 23 Feb 2025 01:14 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Sun, 23 Feb 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
मुशायरे के बाद पुस्तक प्रदर्शनी में भाग लेते विद्यार्थी। स्रोत : आयोजक
- फोटो : udhampur
राजकीय महिला कॉलेज परिसर में हुआ बहुभाषी मुशायरा
उधमपुर। छात्राओं के साथ-साथ आम लोगों में साहित्यिक रुचि विकसित करने के लिए राजकीय महिला कॉलेज परिसर में बहुभाषी मुशायरा करवाया गया।
इस अवसर पर जम्मू-कश्मीर कला संस्कृति एवं भाषा अकादमी जम्मू की सचिव हरविंदर कौर मुख्य अतिथि थीं। लेखक, कवि, आलोचक, विद्वान एवं साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता प्रकाश प्रेमी ने बहुभाषी मुशायरा कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
मुशायरे में उधमपुर जिले के कवियों में मुख्य रूप से प्रकाश प्रेमी, अभिशाप दुबे, डॉ. आदर्श प्रकाश, कुसुम अंतरा, जगदीप दुबे, रेखा ठाकुर, कर्नल बलवंत सिंह, बचितर सिंह वेरागी, मोहिंदर कुमार पंचैरवी, डॉ. मूल राज, अनु अत्री याद, डॉ. ज्योति शर्मा, प्रो. शमा रानी, डॉ. शब्बीर अहमद डार, नसीम अख्तर और युशिका कुमारी ने समाज के सभी पहलुओं को छूती हुई कविताएं प्रस्तुत कीं।
मुख्य अतिथि ने कवियों को इतने बड़े आयोजन का हिस्सा बनने और सार्थक और मनोरंजक कविताएं प्रस्तुत करने के लिए बधाई दी। उन्होंने क्षेत्रीय भाषाओं के संरक्षण और संवर्धन के लिए अकादमी के व्यवस्थित दृष्टिकोण पर जोर दिया। वहीं, कॉलेज प्राचार्य डॉ. नलिनी पठानिया ने इस तरह के शानदार बहुभाषी मुशायरे के आयोजन के लिए आयोजकों के प्रयासों की सराहना की। डॉ. पठानिया ने छात्रों को उनके समग्र व्यक्तित्व को विकसित करने का अवसर प्रदान करने के लिए जेकेएएसीएल का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जम्मू-कश्मीर कला, संस्कृति और भाषा अकादमी ने कॉलेज परिसर में एक पुस्तक प्रदर्शनी भी आयोजित की, जिसमें अकादमी द्वारा डोगरी, गोजरी, पंजाबी और उर्दू समेत विभिन्न भाषाओं में प्रकाशित पुस्तकों की बड़ी संख्या प्रदर्शित की । इस अवसर पर बड़ी संख्या में पुस्तक प्रेमी माैजूद रहे। संवाद