{"_id":"39194d713b60ae713a9bb8ca84f0bfdc","slug":"reasi-won-cricket-match-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्राफी पर रियासी का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्राफी पर रियासी का कब्जा
ब्यूरो/अमर उजाला,रियासी
Updated Tue, 28 Oct 2014 02:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवाओं में खेलों के प्रति ललक पैदा करने के लिए सेना की यूनिफार्म फोर्स की राष्ट्रीय राइफल्स बटालियन ने स्थानीय खेल मैदान में खो-खो और क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन कराया। पिछले महीने शुरू की गई इस प्रतियोगिता मे तहसील माहौर, रियासी, गुल, समोट और कालाकोट की टीमों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
टीम में शामिल अधिकतर खिलाड़ी ग्रामीण इलाकों के थे। क्रिकेट का फाइनल मैच रियासी और माहौर की टीम के बीच खेला गया। इसमें रियासी की टीम विजयी रही। खो-खो का फाइनल भी रियासी के नाम रहा। उसने कालाकोट की टीम को हराया।
विज्ञापन
दोनों खेलो के फाइनल मैचों के दौरान सेना के अधिकारी और जिला प्रशासन व पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। विजेता टीमों को पुरस्कृत भी किया गया। अधिकारियों ने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ ही खेलकूद पर भी ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
इससे शारीरिक विकास तो होता ही है साथ ही मानसिक विकास भी होता है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को बढ़ चढ़कर खेलों में हिस्सा लेना चाहिए। सेना समय-समय पर प्रतियोगिताएं आयोजित करती रहती है। इसमें युवाओं को हिस्सा लेना चाहिए।