{"_id":"688fbb9e7cb330a4b207906d","slug":"reasi-sports-stadium-closed-15th-august-players-worried-udhampur-news-c-202-1-sjam1001-125954-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: 15 अगस्त तक स्टेडियम बंद, खेल की गतिविधियों पर लगा विराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: 15 अगस्त तक स्टेडियम बंद, खेल की गतिविधियों पर लगा विराम
विज्ञापन
खिलाड़ी मुन्ना
संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। चार अगस्त से स्थानीय खेल स्टेडियम को सुरक्षा प्रबंधों के चलते बंद कर दिए जाने के साथ ही खेलकूद की गतिविधियों पर 15 अगस्त तक विराम लग जाएगा। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह इसी स्टेडियम में होना है।
सोमवार से स्टेडियम बंद होगा और स्वतंत्रता दिवस समारोह की रिहर्सल को शुरू किया जाएगा। इस वजह से रोजाना सुबह और शाम स्टेडियम के खेलने आने वाले खिलाड़ियों की हर गतिविधि बंद हो जाएगी। खिलाड़ी आपस में मैच खेलना तो दूर, इतने दिन तक प्रैक्टिस भी नहीं कर पाएंगे।
-- --
मैं रोजाना शाम को क्रिकेट खेलने स्टेडियम में जाता हूं। अब स्टेडियम के बंद होने के बाद से वहां खेलना तो दूर की बात है, अंदर जाने के लिए भी प्रवेश नहीं मिलेगा। अगले दस दिनों तक मैं अब स्टेडियम में नहीं खेल पाऊंगा। स्वतंत्रता दिवस समारोह के बाद ही स्टेडियम में खेलने की अनुमति मिलेगी। प्रशासन को हमारी समस्या भी समझनी चाहिए।
विज्ञापन
-अंग्रेज सिंह,युवा खिलाड़ी
-- -
स्टेडियम में मेरे खेल की गतिविधियों पर विराम लग गया है। अब मुझे खेलने के लिए पास ही में स्थित राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में जाना पड़ेगा। वहां पर अगर खेलने नहीं दिया गया तो फिर दस दिन तक खेलने का इंतजार करना पड़ेगा।
- मुन्ना सिंह, युवा खिलाड़ी।
-- -
मैं रोज सुबह आपस में क्रिकेट मैच खेलने स्टेडियम में आता हूं। अब जैसे ही स्टेडियम बंद होगा वह जा नहीं पाऊंगा। अब कुछ दिनों तक मैं सिला गांव में बने मिडिल स्कूल में खेलने के लिए जाऊंगा। जैसे ही स्टेडियम खुलेगा, फिर से वहां पर मैच खेलूंगा और प्रैक्टिस करूंगा। -सन्नी, खिलाड़ी