{"_id":"66329f7c30f1cff1ef0b4be4","slug":"reasi-protest-old-hosipital-problem-udhampur-news-c-202-1-sjam1001-110141-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: एमसीएच से बीएमओ कार्यालय स्थानांतरित होने पर गुस्साए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: एमसीएच से बीएमओ कार्यालय स्थानांतरित होने पर गुस्साए लोग
Thu, 02 May 2024 01:31 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Thu, 02 May 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
पुरान अस्पताल के बाहर धरना-प्रदर्शन कर जताया रोष
संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। नगर के मुख्य बाजार स्थित जच्चा-बच्चा अस्पताल की इमारत में चल रहे ब्लॉक मेडिकल कार्यालय को स्थानांतरित करने पर शहरवासियों का गुस्सा फूट गया। बुधवार शाम को स्थानीय लोगों और जिला विकास कमेटी के सदस्यों ने रोष जताया। उन्होंने कहा कि बीएमओ ऑफिस के शिफट होने पर जो थोडी बहुत स्वास्थ्य सुविधा यहां मिलती थी अब उस पर भी विराम लग गया है। स्वास्थ्य विभाग को चाहिए कि उक्त स्थान पर सभी सुविधाएं जल्द शुरू करें।
बुधवार को एमसीएच की इमारत के बाहर धरना दे कर नारेबाजी करते हुए वरिष्ठ नागरिक सुदेश पंडोतरा, जिला विकास कमेटी के प्रधान डॉ. सुखदेव शर्मा, तारिक भटट, बिशन मगोत्रा ने कहा कि गत सप्ताह विभाग के निदेशक ने दौरा कर एक दिन में एमसीएच को शुरू करने का आश्वासन दिया था। वहीं, बुधवार को बीएमओ ऑफिस को स्थानांतरित करवा दिया। एमसीएच भी शुरू नहीं हुआ। लोगों ने एक हफ्ते में एमसीएच शुरू नहीं होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है।