फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Reasi, Konsar Naag, Annual Yatra Start

Udhampur News: कौनसर नाग झील के लिए वार्षिक यात्रा रवाना

विज्ञापन
Reasi, Konsar Naag, Annual Yatra Start
रियासी से वीरवार सुबह कौनसर नाग सरोवर को यात्रा रवाना हुई। 
- यात्रा में शामिल श्रद्धालु रक्षाबंधन वाले दिन झील में स्नान कर पूजा-अर्चना करेंगे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। जिले के दूरदराज व दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में स्थित कौनसर नाग झील के लिए वीरवार को वार्षिक यात्रा रवाना हुई। पहले यह यात्रा बीते माह होनी थी लेकिन मौसम खराब होने के कारण यात्रा को कुछ दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया था।
वीरवार को नई बस्ती के शिव मंदिर से यात्रा साधु-संतों की अगुवाई में जयघोष करते हुए बस अड्डे से डाक बंगला तक पहुंची। यहां पर यात्रा में शामिल श्रद्धालु वाहनों में सवार हुए। पूरा माहौल भक्तिमय रहा। यात्रा को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। पुलिस के साथ सेना व सीआरपीएफ के जवान भी मौजूद रहे। एसडीआरएफ की एक टीम भी यात्रा के साथ गई है।
विज्ञापन

यात्रा में शामिल श्रद्धालु नौ अगस्त को रक्षाबंधन वाले दिन प्राकृतिक झील में स्नान करेंगे। इसी के साथ वहां पर पूजा-अर्चना की जाएगी। आगामी शनिवार दोपहर तक यात्रा रियासी लौट आएगी। वीरवार को उपायुक्त निधि मलिक ने मुबारक छड़ी को रवाना किया। इस मौके पर महामंडलेश्वर रामेश्वर दास, स्वामी राम शरण दास, विधायक कुलदीप राज दुबे, यात्रा संचालक टाकन दास, यात्रा कमेटी के प्रधान निशांत मगोत्रा के साथ एसएसपी परमवीर सिंह व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि कौनसर नाग झील तक जाने वाले इस वार्षिक यात्रा में सलाल, अरनास, माहौर, दरमाड़ी, सुनगढ़ी आदि इलाकों के लोग शामिल हुए। शाम को यात्रा चसाना में रुकेगी। इसके बाद शुक्रवार सुबह सरी के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed