{"_id":"68b8a6587736f9e8dc004c69","slug":"reasi-dc-issue-notice-absent-officials-udhampur-news-c-202-1-sjam1001-127049-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: ड्यूटी से गैरहाजिर 13 अधिकारियों व कर्मचारियों को नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: ड्यूटी से गैरहाजिर 13 अधिकारियों व कर्मचारियों को नोटिस जारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। प्राकृतिक आपदा की जारी इस स्थिति में ड्यूटी से गैरहाजिर पाए गए विभिन्न विभागों के 13 अधिकारियों और कर्मचारियों को डिप्टी कमिश्नर निधि मलिक ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
डीसी की देखरेख में जिले के प्रभावित क्षेत्रों में जारी राहत कार्याें के बीच 13 अधिकारी और कर्मचारी गैरहाजिर मिले हैं। इन अधिकारियों में जिले के आठ ब्लॉक विकास अधिकारी,चीफ एग्रीकल्चर ऑफिसर,जिला एग्रीकल्चर ऑफिसर, दरमाड़ी में कार्यरत एक मेडिकल ऑफिसर,एक सहायक कार्यकारी अधिकारी और माहौर सब डिविजन में कार्यरत एक सीनियर सहायक शामिल हैं।
यह सभी अधिकारी व कर्मचारी अपने कार्यालय में बिना किसी को बताए तथा बिना कोई अनुमति के ड्यूटी से नदारद मिले। सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को ड्यूटी से गैरहाजिर रहने का कारण बताने को कहा गया है अगर किसी ने कारण नहीं बताया तो उस कर विभागीय कार्रवाई होगी। अधिकारी ने बताया कि जारी मौसम में सभी को अपनी ड्यूटी पर उपलब्ध रहने के आदेश सामान्य प्रशासनिक विभाग की तरफ से जारी किए गए हैं।