फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   reasi, accident, eight injured

Udhampur News: कार और टेंपो की टक्कर में आठ लोग घायल

Fri, 31 May 2024 04:19 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Fri, 31 May 2024 04:19 AM IST
विज्ञापन
reasi, accident, eight injured
रियासी-माहौर मार्ग पर रड्ड पुल के पास दोपहर के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

जिला अस्पताल में सभी घायल उपचाराधीन
संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। रियासी-माहौर मार्ग पर कार और टेंपो की टक्कर में आठ लोग घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां पर उनका उपचार जारी है। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

वीरवार को दोपहर बाद करीब ढाई बजे रियासी-माहौर मार्ग पर रडड पुल के पास तीखे मोड़ पर ऑल्टो कार और टेंपो पर टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों में सवार आठ लोग घायल हुए हैं। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकाला और पुलिस की मदद से अन्य वाहन के जरिये जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां पर सभी का उपचार जारी है। हादसे में विद्या देवी पत्नी जोगिंदर सिंह, शकुंतला देवी पत्नी रोमेल सिंह, राज सिंह पुत्र सुरम चंद निवासी, अनीता देवी पत्नी राज सिंह सभी निवासी थुरु पट्टियां, आलिया (08) पुत्री बशीर निवासी थुरू, जेनव बेगम पत्नी मोहम्मद उस्मान, अब्दुल गनी पुत्र अब्दुल रशीद, मोहम्मद उस्मान (डेढ़ वर्ष) पुत्र अब्दुल गनी सभी निवासी बुद्दन के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed