{"_id":"b63bd5aa19a7bfa43bcb9e7c90b84a14","slug":"rape-and-murder-accused-escaped-from-lockup-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म, हत्या का आरोपी लाकअप से फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म, हत्या का आरोपी लाकअप से फरार
ब्यूरो/अमर उजाला, कटड़ा
Updated Tue, 01 Mar 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मनगरी में दस वर्षीय बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म और हत्या करने का प्रमुख आरोपी पवन कुमार सोमवार तड़के पुलिस को चकमा देकर लाकअप से फरार हो गया। वह शौच करने के बहाने भाग निकला।
विज्ञापन
इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई। आनन-फानन में उसकी तलाशी में पुलिस टीम गठित कर दी गई और एएसआई सहित तीन पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन
कटड़ा में अपहरण, दुष्कर्म और हत्या जैसे सनसनीखेज मामले में को सुलझाकर आरोपियों को दबोच कर पुलिस बड़ी राहत की सांस ले रही थी। लेकिन मामले को सुलझाने के मात्र पांच दिन बाद ही एक आरोपी के पुलिस लाकअप से फरार होने के बाद पुलिस विभाग के होश उड़ गए।
विज्ञापन
पूरे कटड़ा में पुलिस की किरकिरी होने लगी। विभाग पर मिलीभगत के आरोप भी लगाए जा रहे हैं। गौरतलब है कि गणतंत्र दिवस के एक दिन पहले यहां के स्टेडियम के पास से दस वर्षीय बच्ची संजना के अपहरण का मामला दर्ज हुआ था। घटना के बारह दिन बाद निर्माणधीन बस स्टैंड के पास के नाले से उक्त बच्ची का शव बरामद किया गया था।
घटना के एक महीने बाद पुलिस ने चार आरोपियों को दबोचने का दावा किया था, जिनपर बच्ची के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या का आरोप था। सोमवार तड़के प्रमुख आरोपी पवन कुमार निवासी सिला रियासी पुलिस लाकअप से फारार हो गया।