{"_id":"625331b162ba237cd0237e50","slug":"ramnavmi-udhampur-news-jmu2575307165","type":"story","status":"publish","title_hn":"साख विसर्जन के साथ हुआ चैत्र नवरात्र का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साख विसर्जन के साथ हुआ चैत्र नवरात्र का समापन
विज्ञापन
उधमपुर: देविका तट पर साख विसर्जित करते हुए लोग तथा कंजक पुजते हुए.
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। रामनवमी के पावन पर्व के साथ चैत्र नवरात्र रविवार को संपन्न हुए। देविकानगरी में श्रद्धालुओं ने देविका नदी व अन्य जल स्रोतों पर पूजा के साथ पवित्र साख विसर्जित कीं। घरों में कन्या पूजन व मंदिरों में भंडारों के आयोजन के साथ पूरी देविकानगरी महामाई और भगवान श्रीराम की भक्ति में डूबी रही।
देविका नदी के तट पर स्थित मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालु पहुंचना शुरू हो गए थे। श्रद्धालुओं ने पहले विधिवत देविका नदी में पवित्र साख विसर्जित किए। इसके उपरांत देविका स्थित मंदिरों में माथा टेक कर परिवार की सुख समृद्धि की प्रार्थना की। टी मोड़ स्थित काली माता मंदिर में प्रार्थना करने के लिए सुबह करीब छह बजे से ही श्रद्धालुओं की कतारें लग गई थीं। वहीं, रैंबल स्थित काली माता के मंदिर में भी सुबह से शाम तक श्रद्धालु पहुंचते रहे।
श्रद्धालुओं ने अपने घरों में भी विशेष तौर पर कन्या पूजन किया। गंगेड़ा पहाड़ी पर स्थित प्राचीन शारदा माता मंदिर में भी सैकड़ों श्रद्धालु परिवार सहित माथा टेकने पहुंचे। रामनवमी पर शहर व ग्रामीण इलाकों में स्थित मंदिरों में भंडारों का भी आयोजन किया गया, जिसमें लोग सपरिवार प्रसाद ग्रहण करने पहुंचे। मंदिरों में दिन भर माता के भजन गाए गए। देविका नदी के तट पर शहरवासियों ने जरूरतमंद लोगों में दान भी किया। इस अवसर पर पुलिस ने भी सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए थे।

उधमपुर: देविका तट पर साख विसर्जित करते हुए लोग तथा कंजक पुजते हुए.- फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन