{"_id":"6253304fc47d0d12fe4b2988","slug":"ramnavmi-udhampur-news-jmu257530184","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिनैनी में दिन भर होते रहे धार्मिक अनुष्ठान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिनैनी में दिन भर होते रहे धार्मिक अनुष्ठान
विज्ञापन
चिनैनी में निकाली गई शोभा यात्रा :- संवाद
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिनैनी। रामनवमी के पावन अवसर पर क्षेत्र में दिन भर धार्मिक अनुष्ठान होते रहे। मंदिरों में भंडारों का आयोजन हुआ और भजन कीर्तन हुए। इस दौरान भक्त भगवान श्रीराम और माता शक्ति की भक्ति में डूबे रहे।
रविवार को मुहूर्त के अनुसार सुबह से ही कस्बे में कंजक पूजन का आयोजन किया गया। इसके बाद लोगों ने तवी नदी व देविका तट पर जाकर साख प्रवाहित कीं और सबकी सुख शांति की प्रार्थना की। वहीं, कस्बे के पोली माता मंदिर, संतोषी माता मंदिर, देवी द्वारा, जलांधरा माता, हनुमान मंदिर, धनास के काली माता मंदिर के अलावा गौरी कुंड, सुद्धमहादेव, मानतलाई, छपड़ी व अन्य स्थानों के मंदिरों में दिन भर धार्मिक अनुष्ठान हुए।
मंदिरों में श्रद्धालुओं ने भंडारों का भी आयोजन किया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। मंदिरों में दिन भर भजन कीर्तन भी हो रहा थे, और कई स्थानों पर हवन का भा आयोजन हुआ।
विज्ञापन
----------
विभिन्न जगहों पर निकाली गई शोभायात्रा
चिनैनी क्षेत्र में कई स्थानों पर शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें मां के जयघोष होते रहे। रविवार की सुबह धनास के काली माता मंदिर से शोभायात्रा निकली गई। इसमें भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। उधर, चिनैनी कस्बे के पोली माता मंदिर से भी दोपहर को शोभायात्रा निकाली। इसमें मां के भजनों पर भक्त झूम उठे। पोली माता मंदिर से निकाली गई शोभायात्रा में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण व बजरंगबली की झांकी थी। साथ ही माता के भी कई स्वरूप शामिल थे। शोभायात्रा वार्ड 2 से होते हुए मेन चौक व बस अड्डे पर पहुंची, जहां लोगों ने इसका जोरदार स्वागत किया। वही, बाजारों से होते हुए शोभायात्रा वापस पोली माता मंदिर पहुंची। शाम तक यहां कीर्तन होता रहा। उसके उपरांत प्रसाद बांटा गया।

चिनैनी में निकाली गई शोभा यात्रा :- संवाद- फोटो : UDHAMPUR

चिनैनी में कंजक पूजन का दृश्य :- संवाद- फोटो : UDHAMPUR