फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Ramnagar-Udhampur road blocked

रामनगर-उधमपुर मार्ग पर जाम लगाया

Mon, 22 Feb 2016 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर Updated Mon, 22 Feb 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
Ramnagar-Udhampur road blocked

रामनगर में आए दिन हो रही हत्याओं और चोरियों के मामलों का खुलासा नहीं करने और आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने के कारण रविवार को पुलिस के खिलाफ पैंथर्स पार्टी का गुस्सा भड़क उठा। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रामनगर-उधमपुर मार्ग पर जाम लगाकर रामनगर पुलिस के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। जमकर नारेबाजी की।

विज्ञापन


बड़ी संख्या में पैंथर्स पार्टी के सदस्य पार्टी के चेयरमैन तथा पूर्व शिक्षा मंत्री हर्ष देव सिंह की अध्यक्षता में रानी पार्क में इकट्ठे हुए। वहां से जुलूस की शक्ल में सभी नारेबाजी करते हुए रामनगर-उधमपुर मार्ग पर पहुंच कर यातायात ठप करवा दिया और रामनगर पुलिस के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


देखते ही देखते मार्ग के दोनों तरफ गाड़ियों की लंवी कतार लग गई। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही मौके पर एसडीपीओ अभिषेक शर्मा, थाना प्रभारी अजहर रशीद, नायब तहसीलदार मो. आरिफ टाक भी पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शनकारी लगातार नारे लगा रहे थे कि दोषियों को पकड़ कर जेल भेजो। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए पूर्व शिक्षा मंत्री हर्ष देव सिंह ने कहा कि रामनगर तहसील में एक साल के अंदर छह शव मिली। इनमें चार एससी वर्ग के व्यक्ति के थे। उन्होंने कहा कि अभी तक पुलिस ने किसी को भी हिरासत में नहीं लिया है और न ही कोई कार्रवाई की है।

पार्टी के तहसील प्रधान देव सिंह और पवन देव सिंह ने कहा कि पुलिस कार्रवाई करने से कतराती है। उन्होंने कहा कि रवि (26) निवासी सिंयुटी का शव 25 फरवरी 2015 को विदंरावन नाले से मिला था। सोम राज महाशा निवासी वार्ड न. 9 का शव रामनगर से शव मिला था। संजय कुमार निवासी किरमू का उदक नाले से 24 जनवरी को शव मिला था।

वहीं कुछ दिन पहले शंकर दास निवासी प्याला की लाश पेड़ से लटका मिला था। रमेश निवासी केला का शव सत्संग धाम   रामनगर से मिला था। कुलदीप सिंह निवासी मार्ता का शव भी बरामद किया गया था। मगर किसी भी मामले का अब तक खुलासा नहीं हो सका है। पैंथर्स पार्टी यह बर्दाश्त नहीं करेगी।

वहीं महाशा सदर सभा के प्रधान देस राज का कहना था कि अनुसूचित जातियों पर लगातार जुर्म बढ़ रहे हैं। उन्होंने चार दलित लोगों कि हत्या की जांच सीबीआई से करवाने की मांग की। किरमू के सरपंच मो. फारुख ने भी हत्याओं के लिए दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है।


वहीं एसडीपीओ अभिषेक शर्मा ने आश्वासन दिया कि जो भी दोषी होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। इस अवसर पर संजय सिंह, पुष्पिंदर सिंह, शिव कुमार शर्मा, विशन दास सरपंच, विश्वानाथ सहित बड़ी संख्या में पैंथर्स कार्यकर्ता मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed