{"_id":"69a9e973c132baaaaa0913e4","slug":"ramnagar-street-vendor-problem-udhampur-news-c-202-1-udh1010-133260-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: 50 लाख का बनाया जोन, बाहर सज रहीं रेहड़ी-फड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: 50 लाख का बनाया जोन, बाहर सज रहीं रेहड़ी-फड़ियां
विज्ञापन
- दुकानदारों व व्यापारियों में नाराजगी, तय स्थान पर रेहड़ियां लगाने की उठाई मांग
उधमपुर। रामनगर तहसील के मुख्यालय में रेहड़ियों-फड़ियों को व्यवस्थित करने के उद्देश्य से 50 लाख की लागत से रेहड़ी जोन बनाया गया था। इसके बावजूद बस स्टैंड और मुख्य चौक-चौराहों पर बड़ी संख्या में रेहड़ियां लग रही हैं। इससे न केवल यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रहा है बल्कि दुकानदारों के व्यापार पर भी बुरा असर पड़ रहा है।
प्रशासन की ओर से आदेश जारी किया गया था कि जो भी निर्धारित जोन के बाहर रेहड़ी लगाएगा उसका लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा। मगर जमीनी स्तर पर आदेश का पालन नहीं हो रहा है और आज भी अधिकतर रेहड़ियां अवैध रूप से लगाई जा रही हैं।
दुकानदार बोध राज के अनुसार रामनगर में लगभग 43 रेहड़ी-फड़ी के लिए लाइसेंस हैं। वर्तमान में बस स्टैंड, मुख्य चौक और चौराहों पर करीब 200 से अधिक रेहड़ियां लगाई जा रही हैं। इससे बाजार में अव्यवस्था का माहौल बन रहा है। सुरेंद्र गुप्ता ने बताया कि रेहड़ी-फड़ी लगाने वालों से प्रतिदिन लगभग 20 रुपये की वसूली की जाती है। नगर पालिका की ओर से दुकानों के लिए जगह निर्धारित की गई है लेकिन कई लोग दुकानों को 5 से 6 फीट तक आगे बढ़ाकर सड़क तक ले आए हैं।
विज्ञापन
राकेश कुमार की मानें तो बस स्टैंड में सब्जी, कपड़े और जूते आदि खुले में बिक रहे हैं, जिस कारण ग्राहक दुकानों पर नहीं आ रहे। प्रशासन से मांग की है कि सभी रेहड़ी-फड़ी वालों को निर्धारित जोन में शिफ्ट किया जाए। राहुल खारका ने बताया कि यदि रेहड़ियों को तय स्थान पर लगाया जाए तो न केवल व्यापार में सुधार होगा बल्कि जाम की समस्या से भी लोगों को राहत मिलेगी।
समस्या को लेकर एसडीएम को प्रस्ताव भेजा गया है, जल्द ही समाधान किया जाएगा। खासतौर पर बिना लाइसेंस की रेहड़ियों को जब्त किया जाएगा।
- अभिलोव महाजन, ईओ, नगर पालिका।