{"_id":"6882844086fad3465c018562","slug":"ramnagar-shortage-of-public-vehicle-peoples-face-problems-udhampur-news-c-202-1-udh1002-125580-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: रसेन गांव में यात्री वाहनों की संख्या बढ़ाई जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: रसेन गांव में यात्री वाहनों की संख्या बढ़ाई जाए
विज्ञापन
संबद न्यूज एजेंसी
रामनगर। रसेन गांव में यात्री वाहनों की कमी होने के चलते गांववासियों ने परिवहन विभाग से यात्री बस सेवा लगाने की मांग की है।
स्थानीय गांव वासी काकू राम, खेमराज, मंगल सिंह, ओंकार सिंह, राजकुमार, आरती देवी, जोगिंदर कुमार अन्य गांववासियों ने बताया रामनगर से रसेन गांव में सिर्फ एक की यात्री मेटाडोर चलती है और यह वाहन रसेन गांव से सुबह आठ बजे रामनगर की ओर रवाना होती है और रामनगर से दोपहर साढ़े तीन बजे रसेन गांव की ओर प्रस्थान करती है।
गांव वासियों ने बताया गांव में सिर्फ एक यात्री वाहन चलने से आने जाने वाले यात्रियों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यात्री वाहन समय से निकल जाए तो ग्रामीणों को पैदल ही 20 किलोमीटर सफर 3 घंटे तय करने के बाद चौकी गांव तक पहुंचते हैं वहां से वाहनों में सवार होकर रामनगर पहुंचना पड़ता है।
उन्होंने बताया खासकर स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थि यात्री वाहन सेवा के लाभ से वंचित है उन्हें समय पर स्कूल तक जाने के लिए यात्री वाहनों की कमी से जूझना पड़ता है। इस कारण उनकी पढ़ाई भी प्रभावित होती है ग्रामीणों ने परिवहन विभाग से मांग की जल्द ही रामनगर से रसेन गांव तक नई यात्री बस सेवा भी शुरू की जाए ताकि ग्रामीणों को यात्री वाहनों की कमी से जूझना ना पड़े।