फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Ramnagar, Polluted Drinking Water, Supply in Homes

Udhampur News: मिट्टी वाला पानी की हो रही आपूर्ति, लोगों में रोष

विज्ञापन
Ramnagar, Polluted Drinking Water, Supply in Homes
रामनगर।जल शक्ति विभाग की ओर से दी गई गंदे पानी की सप्लाई
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामनगर। कस्बे में गंदे पानी की सप्लाई होने पर लोगों को खासी मुसीबत झेलनी पड़ रही है। कस्बे में सप्लाई होने वाले पानी में मिट्टी आ रही है। लोगों तथा दुकानदारों ने जल शक्ति विभाग के खिलाफ भारी रोष है।
बुधवार सुबह कस्बे में जैसे ही पानी की सप्लाई हुई तो आगे मिट्टी वाला पानी देखने को मिला इस दौरान लोगों और दुकानदारों में अफरा तफरी मच गई जैसे जलशक्ति विभाग कोई देसी चाय लोगों के घरों में सप्लाई कर रहा हो।
विज्ञापन

दुकानदार जानू डोगरा,सुरिंदर शर्मा,रमेश खारका कुलदीप खारका मोहन शर्मा, बलजीत सिंह अन्य दुकानदारों ने बताया दुकानों में जल शक्ति विभाग द्वारा लगाए गए नलों में सुबह जब पानी की सप्लाई हुई पानी का इस्तेमाल करना चाहा तो आगे देखा की मिट्टी वाला पानी आने से दुकानदार दंग रह गए, इस दौरान दुकानदारों ने पानी के लिए हैंडपंपों का रुख किया और जल शक्ति विभाग को चेतावनी दी पानी की सप्लाई साफ सुथरा नहीं दिया गया पानी का किराया बंद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय निवासी गणेश दास, कुलदीप कुमार, सतपाल शर्मा, वीरेंद्र कुमार, जगदीश कुमार, ओम राज अन्य लोगों ने बताया रामनगर कस्बे में पिछले अधिकतर जल शक्ति विभाग सुबह को होने वाले जल आपूर्ति के साथ मिट्टी दे रहा है घरों में स्टोर करने पर बर्तन की तली में मिट्टी एकत्र हो जाती है पानी की जलापूर्ति के साथ मिट्टी आने से लोग परेशान है उन्हें दैनिक कार्य के लिए पानी की किल्लत हो रही है।

कस्बा वासियों ने बताया जलशक्ति विभाग कार्यालय में पानी को साफ करने के लिए फिल्टर प्लांट भी है पर विभाग पानी की सप्लाई नहीं सुधार रहा है । इस पानी के इस्तेमाल करने पर कई लोग गंभीर बीमारी से ग्रस्त हो सकते हैं। घरों में गंदे पानी की सप्लाई होने पर खाना बनाने और सब्जियों को धोने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि करीब दो महीने से जल शक्ति विभाग कई बार लोगों के घरों में गंदे पानी की सप्लाई बहाल कर रहा है। कस्बा वासियों ने जल शक्ति विभाग के उच्चाधिकारियों से मांग की जल्द ही कस्बे में गंदे पानी के सप्लाई बंद करके साफ सुथरा पानी दिया जाए अन्यथा लोग पानी के बिल का भुगतान नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed