फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   ramnagar news, people protest news

Udhampur News: रामनगर में व्यवस्था चरमराई, लोगों में भारी रोष, प्रदर्शन करने की दी चेतावनी

Sat, 30 Aug 2025 01:30 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Sat, 30 Aug 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
ramnagar news, people protest news
रामनगर में विभिन्न सुविधा से वंचित होने पर रामनगर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करते स्थानीय लोग। स
रामनगर। तहसील रामनगर में बिजली, पानी, मार्ग, फोन व अन्य सुविधा मुहैया न होने पर रामनगर कस्बे के लोगों ने सड़क पर उतरकर रामनगर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सुविधा को बहाल करने की मांग को लेकर उग्र प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह 10 बजे वार्ड नंबर तीन के पूर्व पार्षद समाज सेवक संजीव जंडियाल के नेतृत्व में काफी संख्या में स्थानीय लोगों ने रोष रैली निकाली। लोगों ने बताया कि कस्बे में पिछले चार दिनों से बिजली पानी अन्य सुविधा नहीं है। प्रशासन ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया है।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी मुख्य बाजार से होते हुए बस अड्डे स्थित शिव मंदिर के बाहर बैठकर धरना प्रदर्शन करते रहे। इस मौके पर पहुंचे नव नियुक्त एसडीएम स्वाती शिमर,तहसीलदार सतीश कुमार, एसडीपीईओ सुल्तान मिर्जा ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन देकर प्रदर्शन समाप्त करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजीव जंडियाल ने बताया रामनगर कस्बे में पिछले चार दिनों से विभिन्न सुविधा न मिलने से हर कोई परेशान है चार दिनों से बिजली बंद होने के चलते लोगों में हाहाकार मचा है पानी न होने के चलते लोग हैंड पंपों पर निर्भर हो रहे है रामनगर उधमपुर मार्ग के साथ ग्रामीण इलाकों के मार्ग बंद होने से दुकानदारों का कारोबार प्रभावित हो रहा हैं उन्होंने रामनगर प्रशासन से जल्द सभी सुविधा प्रधान किया जाए ऐसा न होने पर उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed