फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Ramnagar, Kogadmarh Village, Creamation of Makhno Devi

Udhampur News: कोगड़मड में हुआ मखनो देवी का अंतिम संस्कार

विज्ञापन
Ramnagar, Kogadmarh Village, Creamation of Makhno Devi
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामनगर। चिशोती में आपदा का शिकार हुई मखनो देवी का सोमवार को उनके गांव कोगड़मड में अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान सभी गांववासियों की आंखें नम थीं। बता दें कि मखनो देवी के पति उत्तम चंद की भी आपदा में मौत हो गई थी। दोनों पति-पत्नी बेटी के साथ मचैल माता के दर्शन के लिए गए थे। बेटी का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है।

सोमवार को मखनो देवी का अंतिम संस्कार परिवार के अन्य सदस्यों ने किया। गांव के सभी लोगों ने महिला को अंतिम विदाई। गौरतलब है कि विगत वीरवार को चिशोती गांव में बादल फटने पर परिवार के तीन सदस्य मलबे की चपेट में आ गए थे। परिवार के मुखिया उत्तम चंद का शव पहले से ही मिल गया था। विगत शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। रविवार देर शाम उनकी पत्नी मखनो देवी का शव गांव में पहुंचा था। सोमवार को सुबह दस बजे महिला का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

परिवार के अन्य सदस्य बेटी की सलामती के लिए दुआ मांग रहे हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed