{"_id":"6876b34435e1dcd4ca01b8cc","slug":"ramnagar-government-girls-high-school-synthetic-volleyboll-court-built-soon-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-125266-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: सरकारी गर्ल्स हाई स्कूल रामनगर में बनेगा सिंथेटिक वॉलीबाॅल कोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: सरकारी गर्ल्स हाई स्कूल रामनगर में बनेगा सिंथेटिक वॉलीबाॅल कोर्ट
विज्ञापन
उधमपुर। गवर्नमेंट गर्ल्स हाई स्कूल रामनगर: संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। रामनगर के सरकारी गर्ल्स हाई स्कूल में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में जल्द ही एक सिंथेटिक वाॅलीबाॅल कोर्ट का निर्माण किया जाएगा। इस सिंथेटिक वाॅलीबाॅल कोर्ट के बनने से स्कूल की छात्राएं बिना किसी परेशानी के अपना अभ्यास जारी रख पाएंगी।
करीब 14.55 लाख की लागत से बनने वाले इस वाॅलीबाॅल कोर्ट के लिए ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की तरफ से निविदा प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। शिपाली देवी, शीतल देवी, राधिका शर्मा, अंजलि देवी, पिंकी देवी, मुस्कान, लक्ष्मी, माधवी ठाकुर व अन्य ने कहा कि यह काफी सराहनीय कदम है। पहली बार इस तरह की आधुनिक सुविधा वाला वॉलीबॉलन कोर्ट स्कूल में तैयार होगा। इससे छात्राओं को काफी लाभ मिलेगा और वे अपने खेल कौशल को बेहतर बना पाएंगी।
उन्होंने कहा कि स्कूल में खेल मैदान तो है और वे सभी खेलों का अभ्यास करती हैं। वाॅलीबाॅल प्रतियोगिता के लिए उन्हें दूसरे स्कूलों में जाना पड़ता था। इसलिए वाॅलीबाॅल के लिए अलग से सिंथेटिक कोर्ट की जरूरत थी जो अब जल्द पूरी होने जा रही है। इसके बनने से वाॅलीबाॅल का अच्छे से अभ्यास होगा और स्कूल की सुंदरता में भी चार चांद लगेंगे। इसके अलावा वाॅलीबाल की प्रतियोगिताएं भी स्कूल में ही आयोजित होंगी, जिसका सभी विद्यार्थी आनंद ले पाएंगे।
विज्ञापन
कोट....
स्कूल में सिंथेटिक वाॅलीबाॅल कोर्ट बनाने के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। इसकी प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द काम शुरू करवाया जाएगा।
-मो. अनवर, एक्सईएन, ग्रामीण इंजीनियरिंग विंग