फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   ramnagar bus stand bad condition

Udhampur News: रामनगर बस स्टैंड बना खतरे का अड्डा , गड्ढों में फंसी राह

विज्ञापन
ramnagar bus stand bad condition
उधमपुर। शहर से लगभग 27 किलोमीटर दूर तहसील रामनगर का मुख्य बस स्टैंड इन दिनों जर्जर स्थिति की बाट जोह रहा है। जगह-जगह गड्ढे और पानी भरने के कारण यात्रियों और वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उधमपुर, जम्मू और दिल्ली के लिए जाने वाले लोगों को यहां तक पहुंचने में काफी मुश्किलें आ रही हैं। बस स्टैंड की हालत लंबे समय से खस्ता है। रोजाना सैकड़ों यात्री बस स्टैंड से सफर शुरू करते हैं लेकिन बुनियादी सुविधाओं का अभाव दिक्कतें बढ़ा रहा है। बारिश का पानी जमा होने की स्थिति में कीचड़ और गंदगी मुंह चिढ़ाती है। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। चालकों का कहना है कि गड्ढों की वजह से बसों को नुकसान पहुंचने का खतरा रहता है और यात्रियों की सुरक्षा पर भी असर पड़ता है। दिल्ली तक सीधी बस सेवा शुरू होने के बाद भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। इस कारण यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मजबूरन यात्रियों व चालकों को गंदगी के बीच से होकर गंतव्य तक जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बारिश में हालात चुनौतीपूर्ण है। कई बार बच्चे स्कूल जाते समय गिर जाते है या वाहन गुजरने से गड्ढों का पानी कपड़े खराब कर देता है।
- अनिल भारद्वाज

बस स्टैंड से रोजाना हजारों यात्री आते-जाते हैं। बदहाल स्थिति के कारण चढ़ने-उतरने में परेशानी होती है, खासकर बुजुर्गों, बच्चों और महिलाओं को।
- आकाश खारका, युवा अध्यक्ष, भाजपा

रात गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता जिस कारण दोपहिया वाहन चालक अक्सर संतुलन खोकर गिर जाते हैं।
- शंकर सिंह, पूर्व सरपंच, अमरोह

प्रशासन को जल्द बस स्टैंड की मरम्मत करवानी चाहिए ताकि यात्रियों और चालकों को राहत मिल सके और शहर की छवि में सुधार आ सके।
- राजिंदर शर्मा, जिला उपाध्यक्ष, भाजपा

नए वित्तीय वर्ष में योजना को प्राथमिकता दी जाएगी। इस संबंध में विधायक से भी बातचीत हुई है। जल्द समाधान किया जाएगा।
- अभिलव महाजन, ईओ, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed