{"_id":"688e76da9dbdcf38ad088fe8","slug":"ramnagar-basantgarh-road-open-peoples-happy-udhampur-news-c-202-1-udh1002-125914-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: बसंतगढ़-रामनगर मार्ग पर यातायात बहाल, लोगों ने ली राहत की सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: बसंतगढ़-रामनगर मार्ग पर यातायात बहाल, लोगों ने ली राहत की सांस
विज्ञापन
शनिवार सुबह छतराडी मार्ग पर कार्य करती जेसीबी मशीन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
रामनगर। पस्सियां गिरने की वजह से तीन दिन से बंद पड़े बसंतगढ़-रामनगर मार्ग पर शनिवार शाम लगभग छह बजे यातायात बहाल हो गया। मंगलवार देर रात तेज बारिश के कारण बसंतगढ़-रामनगर मार्ग के विभिन्न हिस्सों पर भारी तादाद में मलबा गिरा था। तबसे ही इस मार्ग से मलबा हटाया जा रहा था।
मलबा हटाने के लिए लोक निर्माण विभाग तथा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत पड़ते मार्ग में कई जगहों पर पड़ी पस्सियों को हटाए जाने का कार्य किया गया था परंतु लगातार बारिश होने पर मार्ग पर पड़े मलबे को हटाने के लिए बाधा बन रही थी। तीसरे दिन शुक्रवार लोक निर्माण विभाग ने पदराका से किया, छतराड़ी तक देर रात तक कार्य करके छोटे यात्री वाहन तथा यात्री मेटाडोर के लिए रास्ता खोल दिया था। चौथे दिन शनिवार देर शाम तक मार्ग बड़े यात्री वाहनों के लिए खोल दिया गया।
लोक निर्माण विभाग के शमी गुप्ता ने बताया शुक्रवार देर रात तक किया, छतराड़ी इलाके में पहाड़ से मार्ग पर गिरा मलबा हटाने का कार्य किया गया। शनिवार सुबह से ही छोटे यात्री वाहन छतराडी इलाके तक पहुंच गए शनिवार शाम तक बड़े वाहनों के लिए भी रास्ता बना दिया गया और सभी यात्री वाहन रविवार अपने गंतव्य की ओर रवाना हो सकते है।
विज्ञापन
दूसरी और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत पड़ता छतराडी से मजोडी गांव तक शनिवार बारिश न होने पर सुबह से ही (पीएमजीएसवाई) विभाग ने जेसीबी मशीन लगाकर मार्ग में पड़ा मलबा उठाने का कार्य शुरू किया और यह मार्ग शाम 6 बजे तक खुल गया रविवार छोटे बड़े यात्री वाहन बसंतगढ़ की तरफ रवाना हो सकते हैं ।
कोट...
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना बसंतगढ़ के एईई नीरज वर्मा ने कहा लगातार बारिश के कारण मार्ग खोलने में दिक्कत आ रही थी। शनिवार को बारिश थमने पर मार्ग से पस्सियां उठाने का कार्य किया गया।