फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Ramban, SSP Arun Gupta, Held Meeting, Review Security

Udhampur News: एसएसपी रामबन ने की सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा

विज्ञापन
Ramban, SSP Arun Gupta, Held Meeting, Review Security
स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षा प्रबंधों को लेकर एसएसपी अरुण गुप्ता पुलिस अ​धिकारियों के साथ बै
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामबन। स्वतंत्रता दिवस से पहले वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अरुण गुप्ता ने सोमवार शाम को जिला पुलिस मुख्यालय में सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की। बैठक में दौरान उन्होंने उचित दिशा-निर्देश जारी किए।
बैठक में एसएसपी यातायात राष्ट्रीय राजमार्ग रामबन, सेना और सीआरपीएफ के अधिकारी, सभी उप पुलिस अधीक्षक, सहयोगी एजेंसियों के अधिकारी, उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) और जिला रामबन के सभी थाना प्रभारी शामिल हुए। एसएसपी गुप्ता ने उभरती चुनौतियों सहित जिले के समग्र सुरक्षा परिदृश्य की त्वरित समीक्षा की और उनसे निपटने के उपायों पर चर्चा की।
विज्ञापन

एसएसपी ने सभी हितधारकों के बीच समन्वित प्रयासों के महत्व पर बल दिया। वर्तमान सुरक्षा परिदृश्य, कानून-व्यवस्था और आतंकवादी गतिविधियों जैसे प्रमुख विषयों पर चर्चा की गई। अन्य चर्चाओं में यातायात प्रबंधन, आपातकालीन प्रतिक्रिया और जन सुरक्षा उपाय शामिल थे। वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वतंत्रता दिवस समारोह को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए यातायात योजना और संबंधित सुरक्षा उपायों पर विमर्श किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी ने कहा, हम सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के लिए सभी हितधारकों के साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed