{"_id":"68b89ebbfcb6c71e9b01dab7","slug":"ramban-delivery-of-pregnant-women-banihal-railway-station-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-127054-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: ट्रेन में प्रसव के बाद महिला व नवजात को अस्पताल पहुंचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: ट्रेन में प्रसव के बाद महिला व नवजात को अस्पताल पहुंचाया
विज्ञापन
उधमपुर। महिला और नवजात को अस्पताल ले जाती रेलवे पुलिस व अन्य। रेलवे
उधमपुर। बनिहाल रेलवे स्टेशन के रेलवे कर्मचारियों ने बनिहाल स्टेशन के पास ट्रेन में प्रसव के बाद एक महिला यात्री और उसके नवजात शिशु को बुधवार को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया।
सुंबर गांव की अख्तरा बानो नाम की महिला यात्री यात्रा के दौरान अपने पति के साथ थीं। परिवार संगलदान बारामुला लोकल ट्रेन संख्या 64651 में यात्रा कर रहा था। जैसे ही ट्रेन बनिहाल पहुंची, महिला को तेज प्रसव पीड़ा होने लगी। उसने महिला सह-यात्रियों की मदद से ट्रेन में ही एक बच्चे को जन्म दिया। ट्रेन में मौजूद यात्रियों ने तुरंत स्टेशन मास्टर को सूचित किया।
सूचना मिलते ही बनिहाल स्टेशन के स्टेशन प्रबंधक एबी बाली और अन्य रेलवे कर्मचारी ललित कुमार, मुदस्सिर अहमद, मंजूर अहमद ने बच्चे को आगे के इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की ताकि मां और बच्चे को आवश्यक उपचार मिल सके। इस दौरान ट्रेन और स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी स्टाफ भी मौजूद था। परिवार ने रेलवे कर्मचारियों को उनकी त्वरित प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
इस घटना पर जम्मू मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक उचित सिंघल तथा कश्मीर घाटी के रेलवे एरिया मैनेजर साकिब युसूफ ने मुश्किल समय में मदद करने वाले यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों की तत्परता और मानवता की प्रशंसा की और कहा कि यह घटना कर्मचारी और आम यात्रियों के बीच समन्वय का एक उत्कृष्ट उदाहरण है जिसने एक जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संवाद